NZ vs IND: क्लीन स्वीप से बचने उतरेगी टीम इंडिया, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड टीम ने सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है और अब उसकी निगाह सीरीज में क्लीन स्वीप कर टी-20 की हार का बदला लेने की होगी। वहीं भारतीय टीम भी आखिरी मैच में जीत दर्ज कर टेस्ट सीरीज के लिए खुद का मनोबल बढ़ाना चाहेगी।
ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मैच को कब, कहां और कैसे LIVE देख सकते हैं।
कब होगा मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 11 फरवरी यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
कहां होगा मैच?
सीरीज का आखिरी वन डे मुकाबला माउंट मॉनगनुई के बे ओवल में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगा और टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले सात बजे उछाला जाएगा।
किस चैनल पर प्रसारण होगा?
मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स पर किया जाएगा।
लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
स्टार स्पोर्ट्स के अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर होगी। साथ ही साथ लाइव स्कोरबोर्ड और मैच की रियल टाइम कवरेज, रिकॉर्ड्स और अहम जानकारियों के लिए आप amarujala.com देख सकते हैं।
दोनों टीमें
भारत: मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, केदार जाधव, शार्दुल ठाकुर।
न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (विकेटकीपर एवं कप्तान), मार्क चैपमैन, रॉस टेलर, हामिश बेनेट, टॉम ब्लंडेल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, मार्टिन गप्टिल, काइल जेमीसन, स्कॉट कगीलेन, जिमी नीशाम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी (पहले वनडे के लिए), टिम साउथी और केन विलियमसन।