फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs new zealand 2nd odi playing xi match preview and prediction head to head records

IND vs NZ 2nd ODI: सीरीज बचाने को पलटवार की दरकार, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे आज

Sat, 08 Feb 2020 12:11 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 08 Feb 2020 12:11 AM IST
सार

  • तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे 
  • पहले वनडे में भारत को चार विकेट से हराया था
  • ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा दूसरा वनडे

विज्ञापन
india vs new zealand 2nd odi playing xi match preview and prediction head to head records
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच प्रीव्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में कमियां रही थी। आज यहां होने वाले दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम पिछली हार से उबरकर पलटवार करने को बेताब होगी। टी-20 सीरीज 5-0 से जीतने के बाद भारतीय टीम को तीन वनडे मैचों के पहले ही मुकाबले में चार विकेट से पराजय झेलनी पड़ी। न्यूजीलैंड ने वनडे क्रिकेट में अपने सर्वोच्च लक्ष्य का पीछा करते हुए यह जीत दर्ज की।

विज्ञापन


ऑकलैंड का ईडन पार्क मैदान छोटा होने की वजह से बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा होगा। ऐसे में टॉस अहम भूमिका निभाएगा। यहां हुए दोनों टी-20 मैचों में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन भारतीय टीम ने दोनों बार अलग-अलग हालात में बखूबी लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


भारतीय टीम ने वैसे वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच हारने के बाद वापसी करके वनडे सीरीज जीती है और यहां भी विराट की टीम के इरादे ऐसा ही कुछ करने के होंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। हैमिल्टन वनडे में भारतीय टीम मिडिल ओवरों में विकेट नहीं निकाल सकी जो हार का कारण बना। विपक्षी बल्लेबाजों ने बड़े शॉट लगाए और भारतीय गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह पर अतिरिक्त निर्भरता

पहले वनडे में विकेट की तलाश में कप्तान विराट कोहली ने बार-बार जसप्रीत बुमराह की ओर ही निहारा। भारत को इस अत्यधिक निर्भरता से बचना होगा। भारतीय फील्डिंग भी पिछले मैच में खराब रही थी। चेन्नई, मुंबई और हैमिल्टन में हर जगह हार का अहम कारण कमजोर क्षेत्ररक्षण रहा। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के बाद से भारत के क्षेत्ररक्षण का स्तर गिरा है और टीम को मिलकर इसमें सुधार करना होगा।

शिवम या मनीष को मिल सकता है मौका 

भारतीय टीम ने शुक्रवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग लिया। नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर दोनों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी की। ठाकुर टी-20 मैच में महंगे साबित हुए थे और पहले वनडे में भी कुछ खास नहीं कर सके। भारत उनकी जगह सैनी को उतार सकता है। इसके अलावा टीम में केदार जाधव की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

चयनकर्ताओं ने टीम में संतुलन के लिए उन्हें अंतिम एकादश में रखा लेकिन कोहली ने हैमिल्टन में उनसे एक भी ओवर नहीं कराया। शायद छोटी बाउंड्री की वजह से ऐसा किया गया लेकिन यहां तो मैदान और भी छोटा है। वैसे भी पिछले 11 में से सिर्फ चार वनडे मैचों में गेंदबाजी की है जाधव ने। ऐसे में शिवम दुबे या मनीष पांडे को उतारना बेहतर होगा।

लंबे कद के पेसर जैमिसन को मिलेगा मौका 

न्यूजीलैंड के लिए टी-20 सीरीज में हार के बाद टीम में बदलाव सुखद रहा। टॉम लॉथम ने मध्यक्रम में उपयोगी बल्लेबाजी की। हेनरी निकोल्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। रॉस टेलर अपने फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। कप्तान केन विलियम्सन फिटनेस कारणों से बाहर हैं, जबकि स्कॉट कुगलेन बीमार होने के कारण नहीं खेल सकेंगे। ईश सोढी को न्यूजीलैंड ए की तरफ से खेलने के लिए रिलीज़ कर दिया गया है ऐसे में उनकी जगह छह फुट आठ इंच लंबे तेज गेंदबाज काइल जैमिसन को उतारा जाएगा। 

आंकड़ें और रिकॉर्ड

भारत-न्यूजीलैंड आमने-सामने

  • कुल मैच: 108
  • भारत जीता: 55
  • न्यूजीलैंड जीता: 47
  • टाई: 01
  • बेनतीजा: 05

अंतरराष्ट्रीय वनडे रैंकिंग 

  • भारत: 02
  • न्यूजीलैंड: 03 
     

दोनों टीमें

भारत: मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, केदार जाधव, शार्दुल ठाकुर।

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (विकेटकीपर एवं कप्तान), मार्क चैपमैन, रॉस टेलर, हामिश बेनेट, टॉम ब्लंडेल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, मार्टिन गप्टिल, काइल जेमीसन, स्कॉट कगीलेन, जिमी नीशाम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सैंटनर, टिम साउथी और केन विलियमसन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed