फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Ireland Why did Umran Malik bowl in the last over Captain Hardik Pandya told the reason

India vs Ireland: उमरान मलिक को आखिरी ओवर में क्यों मिली गेंदबाजी? कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कारण

Wed, 29 Jun 2022 10:12 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन Published by: रोहित राज Updated Wed, 29 Jun 2022 10:12 AM IST
सार

मैच का आखिरी ओवर उमरान मलिक ने किया। उस ओवर में 17 रन विपक्षी की टीम बनाने थे। उमरान ने सिर्फ 12 रन ही दिए। ऐसे मौके पर युवा गेंदबाज पर विश्वास जताने के लिए हार्दिक की तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन
India vs Ireland Why did Umran Malik bowl in the last over Captain Hardik Pandya told the reason
उमरान मलिक गेंदबाजी करते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपनी पहली टी20 सीरीज जीत ली है। उसने मंगलवार (28 जून) आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में चार रनों से रोमांचक जीत हासिल की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम ने 221 रन बनाकर भारतीय खिलाड़ियों को हैरान कर दिया। मैच का आखिरी ओवर उमरान मलिक ने किया। उस ओवर में 17 रन विपक्षी की टीम बनाने थे। ऐसे मौके पर युवा गेंदबाज पर विश्वास जताने के लिए हार्दिक की तारीफ हो रही है। 
विज्ञापन


हार्दिक ने उमरान मलिक को मैच के आखिरी अहम ओवर में गेंदबाजी करने की वजह बताई। उन्होंने कहा, ''मैं अपने समीकरण से सारा दबाव दूर रखने की कोशिश कर रहा था। मैंने उमरान का समर्थन किया। उसके पास गति है। ऐसी तेजी के सामने 18 रन बनाना हमेशा मुश्किल होता है। आयरलैंड के बल्लेबाजों ने कुछ अद्भुत शॉट खेले। उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। मैं अपने गेंदबाजों की भी तारीफ करना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने अंतिम समय तक धैर्य कायम रखा।''
विज्ञापन


28 वर्षीय हार्दिक ने आयरलैंड में खेलने और भारतीय प्रशंसकों से भारी समर्थन प्राप्त करने की भी बात कही। पांड्या प्रशंसकों के आभारी थे और उन्होंने कहा कि उनके पसंदीदा खिलाड़ी दिनेश कार्तिक और संजू सैमसन थे क्योंकि प्रशंसक उनके लिए जोर से शोर कर रहे थे। हार्दिक ने कहा, ''दर्शकों के चहेते कार्तिक और संजू थे। दुनिया के इस कोने में खेलना शानदार अनुभव है। टीम इंडिया के समर्थन में बहुत सारे लोग आए थे। हमने उन्हें शानदार खेल दिखाने का प्रयास किया। उम्मीद है कि हमने ऐसा किया।''
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, ''आप हमेशा अपने देश के लिए खेलना चाहते हो। टीम का नेतृत्व करना और जीत हासिल करना बेहतरीन अनुभव है। सीरीज जीतना तो और भी खास है। मैं दीपक हुड्डा और उमरान मलिक के लिए काफी खुश हूं।'' दीपक ने अपने टी20 करियर का पहला शतक लगाया। वह भारत के लिए क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बने। उनसे पहले रोहित शर्मा, केएल राहुल और सुरेश रैना ऐसा कर चुके हैं।

टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 225 रन बनाए।  दीपक हुड्डा ने 104 रन और संजू सैमसन ने 77 रन की पारी खेली। जवाब में आयरलैंड ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 221 रन बना दिए। उमरान मलिक ने आखिरी ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और आयरलैंड को 17 रन नहीं बनाने दिए।


आखिरी ओवर में आयरलैंड को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे, लेकिन उमरान मलिक ने ये रन आयरलैंड को नहीं बनाने दिए। आखिरी ओवर में आयरलैंड की टीम 12 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की टी-20 सीरीज भी 2-0 से अपने नाम की। पहला टी-20 भारत ने सात विकेट से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed