फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs hong kong asia cup 2018 live scorecard updates

शिखर के शतक से टीम इंडिया का विजयी आगाज, पहले मैच में हांगकांग को 26 रन से हराया

Wed, 19 Sep 2018 05:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 05:42 AM IST
विज्ञापन
india vs hong kong asia cup 2018 live scorecard updates
SHIKHAR DHAWAN

शिखर धवन (127) की बेहतरीन शतकीय पारी और डेब्यू गेंदबाज खलील अहमद (3 विकेट) व युजवेंद्र चहल (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने एशिया कप में विजयी आगाज किया। मंगलवार को दुबई में खेले गए चौथे एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया ने हांगकांग को 26 रन से हराया।

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए। जिसके जवाब में हांगकांग की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 259 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में शिखर धवन को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 120 गेंदों में 15 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 127 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, हांगकांग की तरफ से निजाकत खान ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए, जबकि किंचित शाह ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके।
विज्ञापन


टीम इंडिया के 286 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग को निजाकत खान और अंशुमन रथ की जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। मगर 35वें ओवर की पहली गेंद पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने हांगकांग के कप्तान अंशुमन रथ को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 97 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 73 रन की शानदार पारी खेली। पहले विकेट के लिए रथ और खान के बीच 174 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान अंशुमन रथ के आउट होने के बाद निजाकत खान भी पवेलियन लौट गए। निजाकत खान को डेब्यू गेंदबाज खलील अहमद ने 36वें ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। खान ने 115 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 92 रन बेहतरीन पारी खेली। 40वें ओवर की पहली गेंद पर अहमद ने इस मैच का अपना दूसरा शिकार क्रिस्टोफर कार्टर (3) को बनाया। उन्होंने कार्टर को विकेटकीपर एमएस धोनी के हाथों कैच आउट किया।  

इसके बाद 41वें ओवर की दूसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने बाबर हयात (18) को विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। 45वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने हांगकांग का दो विकेट चटकाए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने किंचित शाह (17) को धवन के हाथों कैच आउट कराया, जबकि इसी ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने एजाज खान (0) को एलबीडब्ल्यू आउट किया।

47वें में हांगकांग का सातवां विकेट गिरा। कुलदीप यादव की तीसरी गेंद पर स्कॉट मैक्हनेई (7) को स्टंप आउट हो गए। उन्हें विकेटकीपर एमएस धोनी ने स्टंप आउट किया। इस विकेट के साथ ही कुलदीप यादव के वन-डे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरा कर लिए। इसके बाद 50वें ओवर की पहली गेंद पर खलील अहमद ने एहसान खान (22) को खुद कैच लेकर पवेलियन भेजा। टीम इंडिया की तरफ से खलील और चहल के अलावा कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए।

 

india vs hong kong asia cup 2018 live scorecard updates
शिखर धवन

इससे पहले शिखर धवन (127) की शानदार शतकीय पारी की बौदलत एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए। हांगकांग की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट किंचित शाह (3) ने लिए।

टॉस हारकर मैदान पर बल्लेबाजी का आगाज करने उतरे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (23) ने कुछ अच्छे शॉट जरूर खेले, लेकिन एहसान खान की गेंद पर वह अपना कैच निजाकत खान को थमा बैठे। इस इस तरह टीम इंडिया के पहले विकेट का पतन हुआ।

इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अंबाति रायुडू ने शिखर धवन के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाते हुए 116 रन की साझेदारी की। लेकिन 60 रन बनाने के बाद वह एहसान नवाज की गेंद पर चूक गए और उनका कैच विकेटकीपर मैकेचनी ने पकड़ लिया। रायुडू ने अपनी अर्धशतकीय पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए।

रायुडू के आउट होने के बाद धवन ने दूसरा छोर संभाले रखा और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए दिनेश कार्तित के साथ मिलकर भी 79 रन की साझेदारी की। धवन ने 120 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और दो छक्कों की मदद से 127 रन बनाए। धवन को एहसान खान ने निजाकत खान के हाथों कैच आउट करवाया।

धवन के साथ ही टीम इंडिया ने 8 रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिए। पहले धोनी बिना खाता खोले एहसान का शिकार हुए। इसके बाद दिनेश कार्तिक (33) को किन्चित शाह ने बाबर हयात के हाथों कैच आउट करवाया। विकेटों का पतन यहीं नहीं रुका इसके बाद भुवनेश्वर कुमार (9) और शार्दुल ठाकुर बिना खाता खोले क्रीज से चलते बने। केदार जाधव (28) कुलदीप यादव (0) क्रीज से नाबाद लौटे।

india vs hong kong asia cup 2018 live scorecard updates
indvhkg

बता दें कि विराट कोहली की गैर मौजूदगी में खेल रही टीम इंडिया का एशिया कप 2018 में यह ओपनिंग मैच है, जबकि हांगकांग ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से गंवाया था। दूसरे मैच में टीम इंडिया का सामना कर रही हांगकांग के लिए यह नॉकआउट मैच है। यह मैच गंवाते ही एशिया कप में हांगकांग की चुनौती समाप्त हो जाएगी।

रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को अगले दिन यानी 19 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलना है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा के सामने लगातार दो मैच जीतने की चुनौती होगी, जिसमें उसका सामना अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ भी है।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें:

भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), अंबाती रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद।

हांगकांग: अंशुमन रथ (कप्तान), एजाज खान, बाबर हयात, क्रिस्टोफर कार्टर, एहसान खान, एहसान नवाज, स्कॉट मैक्हनेई, नदीम अहमद, निजाकत खान, किंचित शाह, तनवीर अफजल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed