फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england semi-final match preview in icc women world t20

महिला वर्ल्ड टी-20:  फाइनल का टिकट कटाने उतरेगा भारत, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा सामना 

Wed, 21 Nov 2018 09:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
india vs england semi-final match preview in icc women world t20
ind vs aus

अजेय भारतीय महिला टीम आईसीसी महिला विश्व टी-20 के सेमीफाइनल में भारतीय समयानुसार शुक्रवार की सुबह जब इंग्लैंड का सामना करने उतरेगी तो उसका लक्ष्य फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचने का होगा। साथ ही पिछले साल वनडे विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली हार का हिसाब भी बराबर करना चाहेगी।

विज्ञापन


इंग्लैंड ने 50 ओवरों के विश्व कप के रोमांचक फाइनल में भारतीय टीम को नौ रन से हराया था। इस टूर्नामेंट से हालांकि भारत में महिला क्रिकेट के नए युग की शुरुआत हुई। विश्व वनडे चैंपियन इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत है। भारतीय टीम कभी भी इस टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंची है। उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2009 और 2010 के सेमीफाइनल में पहुंचना रहा है। अब हरमन एंड कंपनी के पास इतिहास रचने का मौका है।

विज्ञापन

हरमन से एक और धमाके की उम्मीद 

पिछले साल लार्ड्स में मिली हार भारतीय महिला टीम की दो दिग्गजों मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के दिमाग में रहेगी। कप्तान हरमनप्रीत का प्रदर्शन भारत की सफलता में अहम भूमिका निभाएगा क्योंकि उन्होंने जरूरत पड़ने पर अच्छा खेल दिखाया है।

मोगा में जन्मी यह खिलाड़ी बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती है। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने शतक जड़ा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 रन की तेजतर्रार पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 144 रन बनाए हैं और वह वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर है। 

मिताली की वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ भारत अपनी सबसे अनुभवी खिलाड़ी मिताली को अंतिम एकादश में रखेगा। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम लीग मैच में विश्राम दिया गया था। आयरलैंड के खिलाफ क्षेत्ररक्षण के दौरान वह चोटिल हो गई थीं। उन्हें स्पिनर अनुजा पाटिल की जगह टीम में रखा जाएगा। मिताली का शीर्ष क्रम में प्रदर्शन काफी अहम साबित होगा। 

विज्ञापन

भारतीय स्पिनर साबित हो रहीं कारगर 

स्पिनरों पर रमेश पोवार की कोचिंग में टीम का एक तेज गेंदबाज के साथ खेलने की रणनीति अब तक कारगर साबित हुई है क्योंकि भारतीय स्पिनरों ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई है। लेग स्पिनर पूनम यादव (आठ विकेट) और बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव (सात विकेट) ने लगातार अच्छा खेल दिखाया है। आफ स्पिनर दीप्ति शर्मा (चार विकेट) और दयालन हेमलता (पांच विकेट) ने भी कसी हुई गेंदबाजी की है। 

इंग्लैंड का दारोमदार तेज गेंदबाजों पर 

इंग्लैंड का ध्यान अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण पर रहेगा जिसमें अन्या श्रबसोले (सात विकेट) और नताली साइवर (चार विकेट) शामिल हैं। इन दोनों ने काफी कसी हुई गेंदबाजी की है और बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका को 100 रन तक भी नहीं पहुंचने दिया। बल्लेबाजी में डेनी वैट (तीन मैचों में 28 रन) और कप्तान हीथर नाइट (तीन मैचों में 31 रन) को अभी तक खास मौका नहीं मिला है। सिर्फ  वेस्ट इंडीज के खिलाफ उसकी सभी बल्लेबाजों को मौका मिला लेकिन टीम आठ विकेट पर 115 रन ही बना पाई और चार विकेट से मैच हार गई। 

टीमें इस प्रकार हैंः-

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, मिताली राज, दीप्ति शर्मा, दयालन हेमलता, वेदा कृष्णमूर्ति, अरुंधती रेड्डी, राधा यादव, पूनम यादव, एकता बिष्ट, तानिया भाटिया, मानसी जोशी, देविका वैद्य, अनुजा पाटिल। 

इंग्लैंड : हीथर नाइट (कप्तान), टैमी बीमोंट, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, ताश फर्रान, किर्स्टी गॉर्डन, जेनी गुन, डेनियल हैज़ेल, एमी जोंस, नताली साइवर, अन्या श्रबसोले, लिंसी स्मिथ, फ्रैंक विल्सन, लॉरेन विनफील्ड, डेनियल वैट।

प्रसारण : स्टार स्पोर्ट्स पर शुक्रवार सुबह 5:30 से

-167 रन बनाए हैं हरमन ने चार मैचों में 177 की स्ट्राइक रेट से 
-144 रन बनाए हैं मंधाना ने इतने ही मैचों में और वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं 
-24 विकेट चटका चुकी हैं भारतीय स्पिनर अभी तक टूर्नामेंट में 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed