फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england: Michael Vaughan and kevin pietersen team india after big loss

भारत के जख्मों पर नमक छिड़कने आए दो पूर्व इंग्लिश कप्तान, एक हिंदी वाले पीटरसन दूसरे माइकल वॉन 

Tue, 09 Feb 2021 04:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 09 Feb 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
india vs england: Michael Vaughan and kevin pietersen team india after big loss
माइकल वॉन - फोटो : सोशल मीडिया

चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों मिली करारी हार के बाद इंग्लैंड के दो पूर्व कप्तानों ने भारतीय टीम की चुटकी ली है। भारत के जख्मों पर नमक छिड़कने वाले ये दो कप्तान हैं माइकल वॉन और केविन पीटरसन।

विज्ञापन


केविन पीटरसन ने ट्वीट कर लिखा, 'भारत, याद है मैंने पहले ही चेतावनी दी थी कि इतना जश्न ना मनाएं जब आपने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर हराया था।' पीटरसन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, यह पहली मर्तबा नहीं है जब पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट किया हो, इससे पहले भी वो कई बार हिंदी में ट्वीट कर चुके हैं।
विज्ञापन

 

दूसरी तरफ, एक और इंग्लिश पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने लिखा, 'गाबा में जीत दर्ज करने के बाद भारत ने नाथन लियोन को उनके 100वें टेस्ट पर उपहार के रूप में हस्ताक्षर किया हुआ एक टी शर्ट दिया था। हार के बाद जो रूट को कुछ मिला क्या? मुझे यकीन नहीं, अगर ऐसा कुछ हुआ है। कोई बता सकता है?'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक और ट्वीट में वॉन ने लिखा, 'भारत को भारत में हराना एक बेहतरीन प्रदर्शन है। 227 रनों की जीत। ये टीम इस साल कुछ खास कर सकती है।'
 

बता दें कि इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में भारत को 227 रनों से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 13 फरवरी से चेन्नई में ही खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed