लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड की हार पर वसीम जाफर ने ली चुटकी, बोले- 15 अगस्त के बाद अंग्रेज भारतीयों से न लें पंगा
लॉर्ड्स टेस्ट में मिली जीत के बाद टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने इंग्लैंड की चुटकी ली है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में ट्वीट कर लिखा कि 15 अगस्त के बाद अंग्रेज कभी भारतीयों से पंगा न लें।
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व सदस्य वसीम जाफर से हमेशा उम्मीद की जाती है है कि टेस्ट मैच के दौरान उनकी तरफ से सर्वश्रेष्ठ ट्वीट आते हैं। उस समय उनके ट्वीट और खास हो जाते हैं जब भारत क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर जीता हो। वसीम जाफर के ट्वीट क्रिकेट प्रशंसकों के लिए मनोरंजन का स्रोत साबित होते हैं। स्वतंत्रता दिवस का जिक्र करते हुए जाफर ने सोमवार को दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारत की 151 रन की जीत के बाद कहा, 15 अगस्त के बाद कभी भी अंग्रेजों को भारतीयों के पंगा नहीं लेना चाहिए।
उन्होंने कहा, इंग्लैंड के खिलाफ मिली भारत की जीत देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के एक दिन बाद की तरह अधिक मीठी लगी। जाफर ने ट्वीट कर लिखा, अगर 15 अगस्त ने अंग्रेजों को कुछ सिखाया है तो वह यह है कि 15 अगस्त के बाद अंग्रेज कभी भारतीयों के साथ पंगा न लें। जाफऱ के इन ट्वीट्स को काफी पसंद किया जा रहा है।
If 15th August has taught anything to the British, it is to never mess with Indians after 15th August😎 #ENGvIND pic.twitter.com/IuhvBORNMU
विज्ञापन विज्ञापन— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) August 16, 2021
इसके अलावा भारत की पहली पारी में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 129 रन बनाए थे। जिसके बाद जब वह मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे तो उनके ऊपर शैंपेन की बोतल के ढक्कन फेंके गए थे। जाफर ने सचिन तेंदुलकर के एक कोट का उदाहरण देते हुए कहा, जब कोई आपके ऊपर स्टोन फेंके तो उसे माइलस्टोन्स में बदल डालो। यह भारत के लिए इसी तरह की जीत है।
To borrow a quote from @sachin_rt, "People throw stones, you turn them into milestones". This is a milestone victory, congratulations @imVkohli and Team India @BCCI 🇮🇳👏🏻 #ENGvIND pic.twitter.com/3i2HGzgPER
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) August 16, 2021
जाफर के ट्वीट यहीं नहीं रुके। उन्होंने भारतीय टीम की तुलना भेड़ियों के झुंड से की। केएल राहुल का उदाहरण देते हुए उन्होंने लिखा, अगर आप हमारे किसी लड़के के पीछे जाते हैं तो सभी ग्यारह वापस आ जाएंगे, भेड़िया झुंड की ताकत हैं। और भेड़ियों के इस झुंड ने आज कुछ शानदार शिकार किया।
KL Rahul: "If you go after one of our guys all eleven will come right back!"
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) August 16, 2021
The wolf is the strength of the pack.
The pack is the strength of the wolf.
And this pack of wolves did some glorious hunting today. #ENGvIND pic.twitter.com/XoInAXr2gS
लॉर्ड्स टेस्ट में मिली जीत भारत के लिए अपने आप में ऐतिहासिक है। टीम इंडिया सात साल बाद क्रिकेट के मक्का में पहली जीत दर्ज कर पाई। भारत एशिया की दूसरी ऐसी टीम है जिसने इस मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।