05:11 PM, 05-Mar-2021
भारत की पकड़ में मैच
04:59 PM, 05-Mar-2021
दूसरे दिन का खेल खत्म
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच का दूसरा दिन ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर के नाम रहा। पंत के तीसरे शतक और सुंदर के नाबाद अर्धशतक के बूते भारत ने 89 रन की बढ़त ले ली है। अपने कल के स्कोर 22/1 से आगे खेलते हुए भारतीय टीम ने स्टंप्स तक 294/7 रन बनाए। इससे पहले गुरुवार को खेल के पहले दिन इंग्लिश टीम 205 रन पर सिमट गई थी।
04:35 PM, 05-Mar-2021
अक्षर पटेल भी बल्लेबाजी करना जानते हैं
अपनी विकेट टेकिंग खतरनाक गेंदों के लिए मशहूर अक्षर पटेल भी बल्ले से कमाल दिखाना जानते हैं। 89.6 ओवर में जैक लीच को चौका मारा। 90 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 290/7 वाशिंगटन सुंदर (57) और अक्षर पटेल (10)
04:29 PM, 05-Mar-2021
वाशिंगटन सुंदर का तीसरा अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना डेब्यू करने वाले सुंदर ने महज चौथे टेस्ट में तीसरा अर्धशतक पूरा किया। मूलत: अपनी स्पिनर गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले इस ऑलराउंडर ने अबतक डिफेंस और अटैक की जबरदस्त जुगलबंदी दिखाई है। भारत की बढ़त भी 70 रन।
04:21 PM, 05-Mar-2021
शतक लगाते ही आउट हुए पंत
सेंचुरी ठोकने के बाद ऋषभ तेजी से रन बनाना चाहते थे, लेकिन अगले ही ओवर में जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हो गए। बैक ऑफ अ लैंथ बॉल को जोर से मारने की कोशिश में बल्ला हाथ में ही घूम गया। गेंद शॉर्ट मिड विकेट पर खड़े रूट के हाथ में सीधी समा गई। 118 गेंद में 101 रन की पारी का अंत, जिसमें 13 चौके और दो छक्के भी आए।
04:17 PM, 05-Mar-2021
ऋषभ पंत का तीसरा शतक
अपने चिर-परिचित अंदाज में इस खब्बू बल्लेबाज ने शतक पूरा किया। यह भारतीय सरजमीं पर उनका पहला सैकड़ा है। घुटनों पर बैठकर जो रूट को स्क्वैयर लेग पर छक्का उड़ाया। हेलमेट निकालकर दर्शकों का अभिवादन करते भारतीय युवा बल्लेबाज। महज 115 गेंद में 100 रन बनाए। इंग्लैंड पर अब बढ़त 54 रन हुई। 84 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 289/6 ऋषभ पंत (101) और वाशिंगटन सुंदर (40)
04:12 PM, 05-Mar-2021
एंडरसन के खिलाफ अद्भुत शॉट
600 से ज्यादा विकेट ले चुके अनुभवी बॉलर को टी-20 स्टाइल शॉट। इस शॉट को सदियों याद रखा जाएगा।
04:08 PM, 05-Mar-2021
ओवर से तीन चौके, सुंदर ने दो लगाए
विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दो बड़े विकेट लेने वाले दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को वाशिंगटन सुंदर ने पीट दिया। पहली गेंद में मिडविकेट पर चौका मारकर ऋषभ पंत ने दबाव बनाकर स्ट्राइक सुंदर को दी। वाशिंगटन ने फिर तीसरी गेंद में पॉइंट क्षेत्र की ओर तो पांचवीं को थर्ड मैन में मौका मारा। भारत के पास अब 40 रन की बढत। 82 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 245/6 ऋषभ पंत (89) और वाशिंगटन सुंदर (38)
04:00 PM, 05-Mar-2021
ऋषभ पंत ने धरा रौद्र रूप
नई बॉल के साथ कप्तान जो रूट ने जेम्स एंडरसन को जिम्मेदारी सौंपी। शुरुआती दो गेंदों में लगातार दो चौके। ऋषभ पंत भयंकर आक्रामक मोड में खेल रहे हैं। भारत की लीड 27 रन हो चुकी है। 81 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 232/6 ऋषभ पंत (84) और वाशिंगटन सुंदर (30)
03:51 PM, 05-Mar-2021
एक ओवर दूर नई बॉल
ऋषभ पंत के साथ वाशिंगटन सुंदर भी हाथ घूमा रहे हैं। थक चुके स्टोक्स को आखिरी गेंद में चौका मारा। इसी के साथ भारत की लीड 18 रन हुई। 80 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर: 223/6 ऋषभ पंत (75) और वाशिंगटन सुंदर (30)