फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvENG: टीम में जोश भरते दिखे कोच शास्त्री, दो दिन बाद अंग्रेजों के खिलाफ शुरू होगी जंग

Tue, 02 Feb 2021 02:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 02 Feb 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
India vs England: Coach Ravi Shastri addresses Team India during nets session ahead of Chennai test
भारतीय टीम के साथ रवि शास्त्री - फोटो : पीटीआई

ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में पटकने के बाद अब भारतीय शेर अपनी सरजमीं पर वापस लौट चुके हैं। शुक्रवार से उसके सामने इंग्लैंड की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट, पांच टी-20 और तीन वन-डे मैच की सीरीज खेली जानी है। शुरुआती दोनों टेस्ट चेन्नई में होंगे, उससे पहले मंगलवार को भारतीय टीम का पहला नेट सत्र हुआ।

India vs England: Coach Ravi Shastri addresses Team India during nets session ahead of Chennai test
भारतीय टीम का अभ्यास सत्र - फोटो : ट्विटर @BCCI

इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने अपने जांबाजों को संबोधित किया। चेपॉक स्टेडियम में टीम के साथ शास्त्री की तस्वीर बीसीसीआई के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर की गई है। जहां लिखा है, 'चेन्नई में नेट सेशन का हमारा पहला दिन, हेड कोच रवि शास्त्री ने खिलाड़ियों में जोश भरकर उनका स्वागत किया।
 

India vs England: Coach Ravi Shastri addresses Team India during nets session ahead of Chennai test
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI

इससे पहले सोमवार को छह दिन का कड़ा क्वारंटीन पूरा करने के बाद भी भारतीय खिलाड़ी आउटडोर सत्र में नजर आए थे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता के अनुसार इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों के शहर में पहुंचने के बाद मंगलवार को दोपहर दो बजे से ट्रेनिंग करने की उम्मीद थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs England: Coach Ravi Shastri addresses Team India during nets session ahead of Chennai test
केएल राहुल - फोटो : SELF

दूसरी ओर कलाई की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से स्वदेश लौटने वाले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने मंगलवार को कहा कि स्वास्थ्य लाभ के बाद उन्होंने पूरी फिटनेस हासिल कर ली है और वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 वर्षीय राहुल वन-डे और टी-20 श्रृंखला में खेले थे, लेकिन पहले दो टेस्ट मैचों में उन्हें मौका नहीं मिला। मेलबर्न में उनके बाएं हाथ की कलाई चोटिल हो गई थी, जिससे वह अंतिम दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गये थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed