INDvENG: नया मैदान और नया फॉर्मेट, भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे, कब, कहां और कैसे देखें LIVE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड की टीमें क्रिकेट की जंग में अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई हैं। टेस्ट और टी-20 श्रृंखला के बाद अब बारी है वनडे सीरीज की। दोनों टीमों के बीच फटाफट क्रिकेट की एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी। दुनिया की शीर्ष दो टीमें अब तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। हालांकि इस बार दोनों के लिए स्टेडियम और परिस्थितियां कुछ अलग होंगी। भारतीय टीम टेस्ट और टी-20 श्रृंखला जीतने के बाद जहां जोश से भरी हुई है वहीं इंग्लैंड वापसी करने को बेताब है।
कब होगा मैच?
एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मुकाबला 23 मार्च यानी मंगलवार से खेला जाएगा। जून 2019 के बाद यह पहला मौका होगा जब दोनों टीमें वनडे मैच खेलेंगी। तब इंग्लैंड की टीम ने वर्ल्ड कप में भारत को 31 रनों से हराया था।
कहां खेला जाएगा?
टेस्ट और टी-20 सीरीज से अलग वनडे सीरीज के मुकाबले महाराष्ट्र के पुणे में खेले जाएंगे। दोनों ही टीमें पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आपस में भिड़ेंगी।
कितने बजे होगी दोनों टीमों में टक्कर?
दिन-रात्रि मुकाबला होने की वजह से भारतीय समयानुसार टॉस दोपहर एक बजे और मैच 1:30 से शुरू हो जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से सीरीज के तीनों मुकाबलों में दर्शकों को एंट्री नहीं मिलेगी। ऐसे में सभी मुकाबले दर्शकों की गैरमौजूदगी में खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
किस चैनल पर होगा प्रसारण?
भारतीय सरजमीं पर होने वाले सभी मैचों के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास हैं। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट 1 HD/SD और स्टार स्पोर्ट्स 3 HD/SD में होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं।
ऐसे देखें ऑनलाइन एक्शन
डिजिटल माध्यम में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार (Hotstar) पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें।