फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvENG: डेब्यूटेंट खिलाड़ियों का धमाका, भारत ने 66 रन से इंग्लैंड को रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Tue, 23 Mar 2021 10:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 23 Mar 2021 10:02 PM IST
खास बातें

India vs England 1st ODI Live Score: पुणे में खेले गए तीन मैच की वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले में मंगलवार को भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराया। डेब्यू मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने चार विकेट चटकाए। भारत के 317 के जवाब में इंग्लैंड 42.1 ओवर में सिर्फ 251 रन ही बना पाया और उसे 66 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा एक और डेब्यूटेंट क्रुणाल पांड्या ने भी मैच विनिंग प्रदर्शन किया। पहले बल्ले से 31 गेंदों में रिकॉर्ड 58 रन पीट दिए तो फिर गेंद से भी एक विकेट चटकाया।

विज्ञापन
India vs england 1st odi live score ind eng match Shikhar Dhawan and Virat Kohli half century
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : ट

लाइव अपडेट

10:01 PM, 23-Mar-2021

98 रन बनाने वाले शिखर धवन मैन ऑफ द मैच

09:54 PM, 23-Mar-2021

विराट ने 61वां अर्धशतक ठोका

कोहली ने इसे हाल के समय में सबसे प्यारी वन-डे जीत बताया। बेंच स्ट्रेंथ को भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छे संकेत की तरह बताया और कहा कि हर मौके के लिए टीम में 2-3 खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
09:49 PM, 23-Mar-2021

शार्दुल ठाकुर ने भी निभाई अहम भूमिका

शार्दूल ठाकुर ने लगातार दो ओवर में इंग्लैंड के तीन बड़े खिलाड़ियों को आउट कर इंग्लैंड को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया। एक ही ओवर में कप्तान इयोन मॉर्गन और फिर जोस बटलर को आउट करना ही मैच का निर्णायक मौका रहा। यहां से मुकाबला पलटा।
09:41 PM, 23-Mar-2021

शानदार शुरुआत के बावजूद हारा इंग्लैंड

318 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत शानदार रही थी। सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय के बीच 14 ओवर में ही 131 रन जोड़ लिए थे। इस बीच मैदान के हर कोने में चौके-छक्के की बरसात हो रही थी। तभी डेब्यूटेंट प्रसिद्ध कृष्णा ने 86 बॉल पर 135 रन की ओपनिंग साझेदारी को तोड़ा और फिर एक ओवर बाद नए बल्लेबाज बेन स्टोक्स को आउट कर इंग्लैंड की रनगति को रोक दिया।

09:36 PM, 23-Mar-2021

डेब्यू में ही प्रसिद्ध हुए कृष्णा

09:30 PM, 23-Mar-2021

भारत की जीत में चमके दो डेब्यूटेंट

घरेलू क्रिकेट का लंबा अनुभव रखने वाले स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को आज डेब्यू का मिला था। कर्नाटक के पेसर प्रसिद्ध कृष्णा को भी आज पहला एकदिवसीय मैच खेलने का मौका मिला था और दोनों ही खिलाड़ियों ने इसे बखूबी भुनाया। पांड्या ने पहले बल्ले से 31 गेंदों में रिकॉर्ड 58 रन पीट दिए तो फिर गेंद से भी एक विकेट चटकाया। दूसरी ओर पहले स्पैल में बेहद महंगे साबित हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने विकेट का चौका लगाया। जोरदार वापसी करते हुए उन्होंने लगातार दो ओवर में पहले जेसन रॉय और फिर बेन स्टोक्स जैसे अहम विकेट चटकाए। बाद में सैम बिलिंग्स और आखिरी विकेट के रूप में टॉम करन का भी शिकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:25 PM, 23-Mar-2021

66 रन से जीता भारत

पुणे में खेले गए तीन मैच की वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 66 रन से इंग्लैंड को हराया। डेब्यू मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने चार विकेट चटकाए। टॉम करन को आउट कर उन्होंने इंग्लिश पारी को महज 251 रन पर समेट दिया। इस तरह भारत के 317 के जवाब में इंग्लैंड 42.1 ओवर में सिर्फ 251 रन ही बना पाया। अब भारत के पास तीन मैच की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त है।
09:15 PM, 23-Mar-2021

इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा

भुवनेश्वर कुमार ने मैच में दूसरा और इंग्लैंड का नौवां खिलाड़ी आउट किया। आदिल रशीद बिना खाता खोले लौटे। 40 ओवर का खेल खत्म। इंग्लैंड का स्कोर 243/9 मार्क वुड (1) और टॉम करन (4)
 
09:08 PM, 23-Mar-2021

बल्ले के बाद गेंद से भी क्रुणाल पांड्या का कमाल

डेब्यू वन-डे में रिकॉर्ड अर्धशतक ठोकने के बाद क्रुणाल को गेंद से पहली सफलता भी मिल ही गई। सैम करन ने आगे बढ़कर ऊंचा शॉट खेलना चाहा, लेकिन बॉल को ज्यादा दूर नहीं मार पाए और शुभमन गिल ने कैच लेकर भारत को आठवीं सफलता दिलाई।
 
09:00 PM, 23-Mar-2021

भुवी ने दिया सातवां झटका

मोईन अली 37 गेंद में 30 रन बनाकर आउट। यह मैच में भुवनेश्वर कुमार का पहला विकेट है, अच्छी गेंदबाजी के बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed