{"_id":"5dd964798ebc3e54aa6b2489","slug":"india-vs-bangladesh-sourav-ganguly-says-visibility-with-pink-ball-is-easier-than-red-ball","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली बोले, गुलाबी गेंद को देखना लाल गेंद के मुकाबले ज्यादा आसान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली बोले, गुलाबी गेंद को देखना लाल गेंद के मुकाबले ज्यादा आसान
Sun, 24 Nov 2019 07:55 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 24 Nov 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में खेले जा रहे पहले दिन-रात्रि टेस्ट मैच में गेंद की दृश्यता को लेकर चल रही चर्चा पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि पारंपरिक टेस्ट मैचों में इस्तेमाल होने वाली लाल गेंद के मुकाबले गुलाबी गेंद को देखना ‘आसान’ है।
विज्ञापन
शाम के समय में गुलाबी गेंद की दृश्यता को लेकर सवाल उठ रहे थे जिसके बारे में पूछे जाने पर पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि इसे देखना लाल गेंद से भी आसान है।’ गांगुली ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया में दिन-रात्रि टेस्ट मैच खेलने के बारे में पूछे जाने पर कुछ नहीं बोलना बेहतर समझा।
विज्ञापन
देश में गुलाबी गेंद से पहले टेस्ट की मेजबानी में अहम भूमिका निभाने वाले गांगुली ने कहा कि मैदान में दर्शकों की भीड़ को देख कर उन्हें काफी खुशी हुई। उन्होंने कहा, ‘ सबसे अहम यह है कि इतने सारे लोग मैच देखने आये। मैं किसी दबाव में नहीं था लेकिन व्यस्त था।’ गांगुली ने मैच के पहले दिन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की उपस्थिति के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
विज्ञापन