फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs bangladesh asia cup 2018 final live scorecard updates

आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को हराकर चैंपियन बना भारत, सातवीं बार एशिया कप पर किया कब्जा

Sat, 29 Sep 2018 06:28 AM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 06:28 AM IST
विज्ञापन
india vs bangladesh asia cup 2018 final live scorecard updates
team india

टीम इंडिया ने शुक्रवार को फाइनल में बांग्लादेश को रौंदकर एशिया कप 2018 का खिताब अपने नाम किया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सातवीं बार एशिया कप की चैंपियन बनी।

विज्ञापन


बता दें कि यह दूसरी बार है जब टीम इंडिया ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर एशिया कप का खिताब जीता हो। इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2016 में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब जीता था। हालांकि, वो मुकाबला 20 ओवर का था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने लिटन दास (121) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया को जीत के लिए 223 रन का लक्ष्य दिया। बांग्लादेश की पूरी टीम 48.3 ओवर में 222 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 48 रन बनाए। वहीं, कुलदीप यादव तीन विकेट चटकाकर सबसे सफल गेंदबाज बने।

एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन को मैन ऑफ द टूर्नामेंट से नवाजा गया। पूरे टूर्नामेंट में धवन ने 5 मैचों में 2 शतकों के साथ 342 रन बनाए। वहीं, फाइनल में बांग्लादेश की तरफ से लिटन दास को बेहतरीन पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 121 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।

बांग्लादेश द्वारा मिले 223 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही। 35 रन के स्कोर पर ही टीम इंडिया को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (15) के रूप में पहला झटका लगा। धवन को नजमुल हुसैन ने 5वें ओवर की चौथी गेंद पर सौम्य सरकार के हाथों कैच आउट कराकर पलेवियन का रास्ता दिखाया।

इसके बाद बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया। उन्होंने धवन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए अंबाती रायुडू (2) को विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम के हाथों कैच आउट कराया।

16.4 में टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका लगा। रूबेल हुसैन ने कप्तान रोहित शर्मा को नजमुल हुसैन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह 55 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए रोहित ने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर 37 रन की साझेदारी की।

इसके बाद महमुदुल्लाह ने टीम इंडिया को चौथा झटका दिया। उन्होंने दिनेश कार्तिक (37) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। कार्तिक ने एमएस धोनी ने साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। 36.1 ओवर में टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा। मुस्ताफिजुर रहमान ने उन्हें विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बता दें कि 37.6 ओवर में चोट लगने की वजह से केदार जाधव (19*) रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। उनके बदले में भुवनेश्वर कुमार को क्रीज पर उतारा गया।

इसके बाद 47.2 ओवर में टीम इंडिया को छठा झटका लगा। रुबेल हुसैन ने रविंद्र जडेजा (23) को विकेटकीपर रहीम के हाथों कैच आउट कराया। छठे विकेट के लिए जडेजा ने भुवनेश्वर कुमार के साथ मिलकर 45 रन की साझेदारी की। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार भी 21 रन बनाकर आउट हो गए। बांग्लादेश की तरफ से रुबेल हुसैन और मुस्ताफिजुर रहमान ने 2-2 विकेट झटके, जबकि इस्लाम, मुर्तजा और महमुदुल्लाह को संयुक्त रूप से 1-1 विकेट मिले।



 

 


 

india vs bangladesh asia cup 2018 final live scorecard updates
team india

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश को लिटन दास और मेहदी हसन ने बेहतरी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 120 रन की जबरदस्त ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। बांग्लादेश को पहला झटका मेहदी हसन (32) के रूप में लगा। पार्ट टाइम स्पिन गेंदबाज केदार जाधव ने उन्हें अंबाती रायुडू के हाथों कैच आउट करवाया।

जल्द ही युजवेंद्र चहल ने बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया। लेग स्पिनर ने इमरुल कायेस (2) को एलबीडब्ल्यू आउट करके टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद 27वें ओवर की पांचवीं गेंद पर केदार जाधव ने मुश्फिकुर रहीम को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह 5 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले मोहम्मद मिथुन (2) भी सस्ते में सिमटकर चलते बने। मिथुन को जडेजा/कुलदीप यादव ने रनआउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। मिथुन के बाद बांग्लादेश की मिडल ऑर्डर बल्लेबाजी के मुख्य स्तंभ महमदुल्लाह (4) भी कुलदीप यादव शिकार हो गए। महमदुल्लाह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना कैच बुमराह को थमा बैठे।

इसके बाद 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव ने बांग्लादेश को सबसे बड़ा झटका दिया। कुलदीप की गेंद पर लिटन स्टंप आउट हो गए। उन्होंने 117 गेंदों की मदद से 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 121 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपने करियर का पहला वन-डे शतक जड़ा।

 

india vs bangladesh asia cup 2018 final live scorecard updates
indvban

बांग्लादेश का 7वां विकेट कप्तान मशरफे मुर्तजा के रूप में गिरा। एक छक्के की मदद से 9 रन बनाने वाले मुर्तजा बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कुलदी की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। इसके बाद नजमुल इस्लाम (7) को स्थानापन्न खिलाड़ी मनीष पांडे ने रनआउट कर दिया।

बांग्लादेश को 9वां झटका सौम्य सरकार के रूप में लगा। सरकार को 33 रन के स्कोर पर रायुडू ने रनआउट किया। बुमराह ने रूबेल हुसैन (0) क्लीन बोल्ड कर बांग्लादेशी की टीम को 222 रन पर ढेर कर दिया।

इससे पहले टॉस के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि उनकी टीम में कई बदलाव किए गए हैं। पिछले मुकाबले में अर्धशतक जड़ने वाले केएल राहुल को भी टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं बांग्लादेश की टीम में नजमुल इस्माल को मौका दिया गया है।

गौरतलब है कि एक तरफ जहां इस मुकाबले पर बांग्लादेश के शेर निगाहें जमाए बैठे हैं, वहीं डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया के सामने एशिया में 7वीं बार अपनी बादशाहत बरकरार रखने की चुनौती है। एशिया कप में टीम इंडिया का अब तक का सफर जबरदस्त रहा है। 5 में से 3 मैच जीतने वाली बांग्लादेश ने भी पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

टीमें इस प्रकारः
बांग्लादेश:
मशरफे मुर्तजा (कप्तान), लिट्टन दास, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, मोहम्मद मिथुन, मेहंदी हसन, रूबैल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, नजमुल इस्माल, इमरुल कायेस, सौम्य सरकार।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), अंबाती रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed