{"_id":"5c7d0484bdec224bff243199","slug":"india-vs-australia-indian-cricket-team-have-superb-record-in-jamtha-stadium-nagpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: नागपुर में ऑस्ट्रेलिया से कभी नहीं हारा भारत, यहां धोनी का चलता है सिक्का","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: नागपुर में ऑस्ट्रेलिया से कभी नहीं हारा भारत, यहां धोनी का चलता है सिक्का
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 05 Mar 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नागपुर में आज फिर भारत-ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होगी। मौका होगा पांच मैच की सीरीज के दूसरे वन-डे इंटरनेशनल का। पहले मैच में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पलटवार को बेताब है, लेकिन नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में रिकॉर्ड्स भारत की जीत का इशारा कर रहे हैं!
2 of 5
नागपुर के जामठा स्थित विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब है। कंगारू टीम इस मैदान पर भारत को एक बार भी नहीं हरा पाई है। इस मैदान पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक तीन वन-डे मैच खेले गए हैं और तीनों ही बार कंगारुओं को हार का सामना करना पड़ा था।
3 of 5
भारत ने 23 अक्टूबर 2009 को कंगारू टीम को 99 रन से हराया। इसके बाद टीम इंडिया ने 30 अक्टूबर 2013 को ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदा। 'कोहली की टोली' जांबाजों ने 1 अक्टूबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर इस मैदान पर उसके खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारतीय टीम इस मैदान पर कुल पांच वनडे खेल चुके हैं उसने 3 मैच जीते जबकि 2 मैचों में उसे हार मिली। भारत को इस मैदान पर श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर एक बार न्यूजीलैंड का सामना किया था और 2011 विश्व कप के इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
5 of 5
इस मैदान पर इंटरनेशनल वन-डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। धोनी ने यहां 5 मैचों में 134 की औसत से 268 रन बनाए, इसमें दो शतक शामिल है। विराट नागपुर के इस स्टेडियम में 4 मैचों में 69.66 की औसत से 209 रन बना चुके हैं। रोहित शर्मा 2 मैचों में 102 की औसत से 204 रन बना चुके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।