भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी बल्लेबाजी की। इस मैच में उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों पर 46 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
मैक्सवेल के शक्तिशाली शॉट से टूटते-टूटते बचा फ्लाइंग कैमरा, अंपायर ने लिया यह फैसला, देखें Video
तीन मैचों की टी-20 सीरीज में के पहल मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्टेरिलाय ने 17 ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन का स्कोर खड़ा किया।
इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सेवल ने तूफानी पारी खेली। तूफानी पारी खेलते हुए मैक्सवेल ने 15.5 ओवर में क्रुणाल पांड्या की गेंद पर एक शॉट लगाया जो सीधा स्पाइडर कैमरे पर जा लगा। हालांकि, इस बॉल को अंपायर ने डेड बॉल करार दे दिया। यह इस मुकाबले का पहला डेड बॉल था। छक्का लगाने के लिए उन्होंने बड़ा शॉट लगाया लेकिन वह सीधा स्पाइडर पर जा लगा।
इसके बाद 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने मैक्सवेल को भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैट आउट कराकर पवेलियन भेजा। मैक्सवेल ने इस दौरान 4 छक्के जड़े। उन्होंने क्रुणाल पांड्या की गेंद पर हैंट्रिक छक्के भी लगाए। चौथे विकेट के लिए मैक्सवेल ने स्टोइनिस के साथ 78 रनों की साझेदारी की।
देखें वीडियोः-
WHACK! 💥 Loads of entertainment in Glenn Maxwell's knock at the Gabba!#AUSvIND @Toyota_Aus pic.twitter.com/Co8H13sw4Z
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 21, 2018