AUS vs IND 2nd ODI Score: ऑस्ट्रेलिया ने 51 रन से जीता मैच, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त
Ind vs AUS Live Cricket Score: अपने बल्लेबाजों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने न सिर्फ दूसरे वन-ड में भारत को 51 रन से हराया बल्कि तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली। शानदार फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ के 64 गेंद में बनाए गए शतक के बूते ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 389 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 338/9 ही बना सकी।
लाइव अपडेट
विदेशी जमीन पर लगातार दूसरी वनडे सीरीज हारा भारत
पिछली बार फरवरी में न्यूजीलैंड ने अपने घर में टीम इंडिया को 3-0 से हराया था।
भारत ने गंवाई वन-डे सीरीज
ऑस्ट्रेलिया ने 51 रन से जीता मैच
भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 338/9 ही बना सकी, जबकि ऑस्ट्रेलिया से 390 रन का लक्ष्य मिला था।टीम इंडिया की हार तय
भारत को 18 गेंदों में 65 रन चाहिए।जडेजा के बाद पांड्या भी आउट
जडेजा ने जड़े दो छक्के
46वां ओवर फेंकने आए मिचेल स्टार्क को जडेजा ने रिमांड पर लिया। ओवर से 18 रन आए। अब चार ओवर में 69 रन चाहिए। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 259/4 हार्दिक पांड्या (28) और रवींद्र जडेजा (24)आखिर छह ओवर में 99 रन चाहिए
अब लक्ष्य असंभव सा प्रतीत होता है। जम चुके केएल राहुल की जगह रवींद्र जडेजा बल्ला भांजने पहुंचे हैं। हार्दिक पांड्या भी अब गेंद मिडिल नहीं कर पा रहे। वह 25 गेंद में 24 रन बनाकर खेल रहे।केएल राहुल आउट
66 गेंदों में 76 रन बनाकर राहुल का अंत हुआ। 115.15 की स्ट्राइक रेट से केएल ने चार चौके और पांच छक्के जमाए।Zampa to Rahul:
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 29, 2020
43.3 -- dropped by Finch at backward point
43.4 -- OUT, caught by Hazlewood at short third man
India: 288/5, need 102 runs in 38 balls. #AUSvIND
👉 https://t.co/38HkDV0ixk