फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia 1st test live kl rahul gets trolled on twitter after poor performance

IND vs AUS 1st Test: केएल राहुल फिर फ्लॉप, फैंस ने कहा- बाहर का रास्ता दिखाओ

Thu, 06 Dec 2018 10:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
india vs australia 1st test live kl rahul gets trolled on twitter after poor performance
केएल राहुल

टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू हुए पहले टेस्ट में वह महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एडिलेड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, अब तक उनके हाथ निराशा ही लगी है।

विज्ञापन


मेहमान टीम की शुरुआत ही बेहद खराब रही। केएल राहुल से फैंस बेहद निराश हुए, जो हेजलवुड की गेंद पर फिंच को आसान कैच थमाकर पवेलियन लौटे। राहुल ने 8 गेंदों में दो रन बनाए। राहुल ने हाल ही में अभ्यास मैच की दूसरी पारी में अर्धशतक जमाकर अपने फॉर्म में लौटने के संकेत दिए थे, लेकिन वह बड़े मैच में प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


पृथ्वी शॉ चोटिल होकर टेस्ट से बाहर हुए, जिसके चलते राहुल को मौका मिला और उनके पास खुद को साबित करने का इससे अच्छा मौका नहीं होता। मगर राहुल अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर सके। वह अपना विकेट गेंदबाज और ऑस्ट्रेलियाई टीम को गिफ्ट करके आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फैंस ने भारतीय ओपनर को खरी-खोटी सुनाई। चलिए देखते हैं, फैंस और दिग्गजों के राहुल के प्रति क्या रिएक्शन्स रहे:




(केएल राहुल के लिए फेलियोर। मैच के दूसरे ओवर में बाहर की गेंद का पीछा करने का कोई मतलब नहीं। खराब शॉट खेला। ऑस्ट्रेलिया ने पहला शिकार किया। विराट और पुजारा से विशाल उम्मीदें।)

फैंस ने इस तरह लगाई राहुल की क्लास

india vs australia 1st test live kl rahul gets trolled on twitter after poor performance
kl rahul




(ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर छेड़छाड़ करने की क्या जरूरत है? पिछले एक साल से विश्वास नहीं होता कि केएल राहुल टेस्ट बल्लेबाज है भी या नहीं। जब वह आए थे तब शानदार टेस्ट बल्लेबाज थे।)




(हम केएल राहुल के साथ कितना लंबा जाएंगे। इंग्लैंड से उलट यहां का पिच ज्यादा बेहतर है।)



















विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed