{"_id":"5b69b7744f1c1b9f3e8b59a4","slug":"india-u-19-team-beat-sri-lanka-u-19-by-135-runs-in-fourth-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय अंडर-19 टीम की सीरीज में जोरदार वापसी, श्रीलंका को 135 रन से दी मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय अंडर-19 टीम की सीरीज में जोरदार वापसी, श्रीलंका को 135 रन से दी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 07 Aug 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलामी बल्लेबाज देवदत्त पदिक्कल की 71 रन की पारी के बाद गेंदबाजों के मिश्रित प्रदर्शन के दम पर भारत अंडर-19 टीम ने मंगलवार को श्रीलंका अंडर-19 टीम को पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के चौथे मैच में 135 रन से हराकर श्रृंखला 2-2 से बराबर कर ली।
विज्ञापन
भारत के लिए देवदत्त के अलावा आर्यन जुयाल (60) और यश राठौड़ (56) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली जिससे टीम ने 50 ओवर में छह विकेट पर 278 रन का स्कोर बनाने के बाद श्रीलंका को 37.2 ओवर में 143 रन आउट कर दिया। भारत की ओर से आयुष बडोनी और हर्ष त्यागी ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए देवदत्त ने दूसरे विकेट के लिए पवन शाह (36) के साथ 94 रन की साझेदारी की। मध्यक्रम में जुयाल और राठौड़ ने चौथे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्कोर की ओर बढ़ाया। अंतिम ओवरों में समीर चौधरी ने 16 गेंद में नाबाद 24 रन बनाकर टीम के स्कोर को 275 के पार पहुंचाया। अविष्का लक्ष्ण और सनदू मेंडिंस श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों को दो-दो सफलता मिली।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज कामिल मिशारा को खाता खोले बिना ही आकाश पांडे ने चलता कर दिया। इसके बाद सलामी बल्लेबाज नावोद परनाविथान (45) और कप्तान निपुन परेरा (36) के बीच दूसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी टूटते ही श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गयी और टीम 143 रन पर आउट हो गयी।
दोनों टीमों के बीच पांचवां और निर्णायक मैच इसी स्थल पर दस अगस्त को खेला जाएगा।