फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Tour of South Africa: India vs South Africa first Test from December 26; dates postponed; BCCI, CSA come to agreement

Omicron Fear: भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा नौ दिन के लिए टला, टेस्ट सीरीज की शुरुआत अब 26 दिसंबर से

Sat, 04 Dec 2021 04:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 04 Dec 2021 04:50 PM IST
सार

टेस्ट सीरीज की तारीखों में भी बदलाव किए गए हैं। अब पहला टेस्ट 17 दिसंबर की बजाय 26 दिसंबर से खेला जाएगा। इसका एलान खुद बीसीसीआई ने एनुअल जनरल मीटिंग के बाद किया। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भी तारीखों में बदलाव की पुष्टि की है।

विज्ञापन
India Tour of South Africa: India vs South Africa first Test from December 26; dates postponed; BCCI, CSA come to agreement
भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए हामी भर दी है। हालांकि, इस दौरे पर टी-20 सीरीज को रद्द कर दिया गया है। अब सिर्फ टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज की तारीखों में भी बदलाव किए गए हैं। अब पहला टेस्ट 17 दिसंबर की बजाय 26 दिसंबर से खेला जाएगा। इसका एलान खुद बीसीसीआई ने एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) के बाद किया। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भी तारीखों में बदलाव की पुष्टि की है।
विज्ञापन


ओमिक्रॉन के खतरे की वजह से बदला शेड्यूल
दोनों क्रिकेट बोर्ड आज सुबह से ही इस दौरे के भविष्य को लेकर बातचीत में जुटे थे। ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से कई देशों ने अफ्रीकी देशों से आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स बैन कर दी हैं। साथ ही वहां की यात्रा पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।
विज्ञापन


ओमिक्रॉन दुनिया के 30 से ज्यादा देशों तक पहुंच चुका है। भारत में भी अब तक इसके तीन मामले सामने आए हैं। इसके बावजूद भारत ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे को रद्द नहीं किया और अब यह सीरीज 26 दिसंबर से शुरू होगी। दोनों टीमों के बीत पहले तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 48 घंटे में हो सकती है नए शेड्यूल की घोषणा
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कहा कि नए शेड्यूल की घोषणा अगले 48 घंटे में की जाएगी। पहले भारतीय टीम को नौ दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका पहुंचना था, लेकिन अब इस प्लान में बदलाव किया जाएगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी एजीएम के बाद इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चार टी-20 मैचों की सीरीज को फिलहाल स्थगित किया गया है। यह बाद में आयोजित होगी।

सीरीज के दौरान प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाएगा
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने यह भी कहा कि भारत के दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर कोरोना प्रोटोकॉल का सख्त ध्यान रखा जाएगा और कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। मैच के वेन्यू पर भी कोरोना के खतरे को देखकर फैसला लिया जाएगा, ताकि खिलाड़ी खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। इनमें सख्त बायो-बबल बनाए जाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से बिगड़े हालात
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। नवंबर के मध्य में प्रति दिन 200 मामले सामने आ रहे थे, जबकि शुक्रवार को 16 हजार मामले सामने आए। हालांकि, भारत की ए टीम भी फिलहाल दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर है।

भारत-ए और दक्षिण अफ्रीका-ए टीमों के बीच तीन मैचों की अन-ऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। अगर बीसीसीआई  भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा रद्द कर देता तो क्रिकेट साउथ अफ्रीका को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता था। 


क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बीसीसीआई का आभार जताया
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के एक्टिंग सीईओ फोलेत्सी मोसेकी ने दौरा जारी रखने के लिए बीसीसीआई का आभार जताया। उन्होंने कहा- मैं क्रिकेट साउथ अफ्रीका के सीनियर अधिकारियों और बीसीसीआई को धन्यवाद देना चाहता हूं। इस मुश्किल परिस्थिति में भी मैं भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस दौरे को जारी रखने का फैसला लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed