{"_id":"63adb2021e6fd74e8b7668df","slug":"india-t20-captain-hardik-pandya-meets-kgf-star-yash-krunal-pandya-also-seen-with-rocky-bhai-see-instagram-pics","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yash With Hardik Pandya: केजीएफ स्टार यश से मिले कप्तान हार्दिक, 'रॉकी भाई' के साथ क्रुणाल पांड्या भी आए नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Yash With Hardik Pandya: केजीएफ स्टार यश से मिले कप्तान हार्दिक, 'रॉकी भाई' के साथ क्रुणाल पांड्या भी आए नजर
Thu, 29 Dec 2022 08:58 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:58 PM IST
सार
केजीएफ सीरीज की फिल्मों में अपने किरदार 'रॉकी भाई' के नाम से मशहूर यश ने हार्दिक के साथ-साथ उनके भाई क्रुणाल पांड्या से भी मुलाकात की। हार्दिक उनसे मिलने की खुशी को छुपा नहीं पाए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की।
विज्ञापन
क्रुणाल पांड्या, यश और हार्दिक पांड्या
- फोटो : Hardik Pandya/Instagram
विस्तार
भारतीय टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं। टीम इंडिया को लंकाई टीम के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके लिए हार्दिक को कप्तान बनाया गया। नियमित कप्तान रोहित चोटिल होने के कारण टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। वह वनडे सीरीज से वापसी करेंगे और टीम की कमान संभाल लेंगे। अगली सीरीज से पहले हार्दिक ने केजीएफ स्टार यश से मुलाकात की।
केजीएफ सीरीज की फिल्मों में अपने किरदार 'रॉकी भाई' के नाम से मशहूर यश ने हार्दिक के साथ-साथ उनके भाई क्रुणाल पांड्या से भी मुलाकात की। हार्दिक उनसे मिलने की खुशी को छुपा नहीं पाए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ''KGF-3।'' इस बात की उम्मीद है कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी आएगा। फैंस को केजीएफ के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।

View this post on Instagram
विज्ञापन
चहल से भी मिले थे यश
सुपर स्टार यश हार्दिक से पहले भारत के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल से मुलाकात कर चुके हैं। फरवरी 2021 में चहल अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ यश से मिले थे। तब चहल ने तस्वीरें शेयर की थीं। यश क्रिकेट को काफी पसंद करते हैं और टीम इंडिया के प्रति अपने समर्थन का इजहार करते रहते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में युवाओं को मिला मौका
श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम में हार्दिक पांड्या की वापसी हुई और लोकेश राहुल के टीम में होने के बावजूद उन्हें उपकप्तान बनाया गया है, जबकि टी20 टीम की कप्तानी भी उन्हें ही दी गई है। इससे साफ है कि चयनकर्ता हार्दिक पांड्या को भारत के भावी कप्तान के रूप में देख रहे हैं। टेस्ट टीम में भले पांड्या को मौका नहीं मिल रहा, लेकिन वनडे और टी20 में रोहित के बाद हार्दिक कप्तान बनने के सबसे मजबूत दावेदार बन चुके हैं।