{"_id":"66e45cc39847b1144f09ced5","slug":"india-s-t20-captain-suryakumar-yadav-meet-under-19-team-players-and-give-some-cricket-tips-bcci-shares-photos-2024-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Suryakumar Yadav: टी20 कप्तान सूर्यकुमार ने युवा खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र, खुद पर भरोसा रखने कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Suryakumar Yadav: टी20 कप्तान सूर्यकुमार ने युवा खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र, खुद पर भरोसा रखने कहा
Fri, 13 Sep 2024 09:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 13 Sep 2024 09:10 PM IST
सार
टी20 विश्व कप की खिताबी जीत के बाद रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम की कमान सौंपी गई थी। भारतीय अंडर-19 टीम को 21 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया से सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों को संबोधित किया और उन्हें सफलता के मंत्र दिए। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय जूनियर टीम की सीरीज से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अंडर-19 खिलाड़ियों से चर्चा की। मालूम हो कि भारतीय अंडर-19 टीम को 21 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया से सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप की खिताबी जीत के बाद रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम की कमान सौंपी गई थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर सूर्यकुमार और जूनियर खिलाड़ियों के बीच संवाद की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, भारत की लड़कों की अंडर-19 टीम में शामिल खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ सीरीज की तैयारियों के तहत राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपने शिविर के इतर भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ बातचीत करने का सुनहरा अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
The India Under -19 Boys had an unforgettable experience interacting with India T20 International Captain Surya Kumar Yadav on the sidelines of their camp at the National Cricket Academy as part of their preparations for the series against Australia Under - 19 boys.🙌🙌 pic.twitter.com/vwHEkVfw7B
— BCCI (@BCCI) September 13, 2024
एनसीए के एक सूत्र ने कहा कि सूर्यकुमार ने लड़कों से कहा कि वे अपने अद्वितीय कौशल के साथ पूरा न्याय करें और प्रक्रिया पर भरोसा रखें। सूर्यकुमार ने कहा, आप जैसे हो हमेशा वैसे ही बने रहना। आप में से प्रत्येक के पास एक विशिष्ट कौशल है और उसके साथ पूरा न्याय करें। प्रक्रिया और दिनचर्या पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। परिणाम स्वयं ही आपके अनुकूल होगा।
टीम में भारत के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ भी हैं। उत्तर प्रदेश के मोहम्मद अमान वनडे टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि सोहम पटवर्धन चार दिवसीय मैचों में टीम का नेतृत्व करेंगे। भारत अंडर-19 टीम पुडुचेरी में 21, 23 और 26 सितंबर को 50 ओवर के तीन मैचों में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 से भिड़ेगी। इसके बाद 30 सितंबर से चेन्नई में दो चार दिवसीय मैच होंगे।