फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India pacer T Natarajan receives first dose of Covid-19 vaccine

कोरोना: इंग्लैंड रवाना होने से पहले शमी ने ली वैक्सीन की पहली खुराक, लोगों से की खास अपील

Thu, 27 May 2021 10:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 27 May 2021 10:28 PM IST
सार

  • मोहम्मद शमी ने लगवाया कोरोना का पहला टीका
  • गुरुवार को नटराजन ने भी ली वैक्सीन की पहली खुराक

विज्ञापन
India pacer T Natarajan receives first dose of Covid-19 vaccine
मोहम्मद शमी - फोटो : social media

विस्तार

इंग्लैंड रवाना होने से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने गुरुवार को पृथकवास के दौरान कोरोना का पहला टीका लगवाया। साउथम्पटन में 16 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले तेज गेंदबाज शमी 14 दिन के पृथकवास से गुजर रहे हैं। शमी ने टीका लगवाते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, 'टीके की पहली डोज लग गई। मैं सभी से अपील करता हूं कि टीका लगवाएं और सुरक्षित रहें।'

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्य कोच रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट दल के पहले सदस्य थे जिन्हें कोविड-19 का टीका लगा था। उन्हें मार्च के पहले हफ्ते में पहला टीका लगा था जब 45 साल से अधिक की उम्र के व्यक्तियों को टीकाकरण के लिए पात्र घोषित किया गया था। इसके बाद शमी के टीम के कई साथियों ने देश के विभिन्न केंद्रों में पहला टीका लगवाया, जिसमें कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत भी शामिल हैं। खिलाड़ियों को कोवीशील्ड का दूसरा टीका ब्रिटेन में लगने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नटराजन ने भी ली वैक्सीन की पहली खुराक

टीम इंडिया के तेज गेंजबाज टी नटराजन ने गुरुवार को कोरोना टीका का पहला डोज ले लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों का धन्यवाद किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आज सुबह मैंने कोरोना वैक्सीन लगवाई। इसके लिए मैं आभारी हूं। स्वास्थ्य कर्मियों का लाखों धन्यवाद, जो खुद को जोखिम में डालकर दूसरे की मदद कर रहे हैं।' बता दें कि नटराजन घुटने में चोट के चलते आईपीएल 2021 में केवल दो मुकाबले ही खेल पाए थे। इसके बाद उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।
 


मालूम हो कि तेज गेंदबाज नटराजन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन के दम पर ही टी नटराजन को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम में जगह मिली थी।दरअसल, नटराजन को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नेट में गेंदबाजी करने के लिए ले जाया गया था। हालांकि इस दौरे पर  उन्होंने सभी तीन फॉर्मेट में डेब्यू किया। उन्होंने वनडे, टी-20 और टेस्ट सभी फॉर्मेट में खेलने का मौका मिला। ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं की धरती पर टेस्ट सीरीज हराने में टी नटराजन ने अहम भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed