फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India opening batter Smriti Mandhana named ICC Women's Cricketer of the year 2021

ICC Awards: स्मृति मंधाना दूसरी बार बनीं साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी

Mon, 24 Jan 2022 02:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Jan 2022 02:35 PM IST
सार

मंधाना ने दूसरी बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले वह 2018 में भी सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर और सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर भी रह चुकी हैं।

विज्ञापन
India opening batter Smriti Mandhana named ICC Women's Cricketer of the year 2021
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय स्टार बैटर स्मृति मंधाना को सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने साल 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना है। उनकी टक्कर इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट, दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली और आयरलैंड की गैबी लुईस से थी। हालांकि, मंधाना ने इस सभी को पीछे छोड़ते हुए अवॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन


मंधाना ने दूसरी बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले वह 2018 में भी सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर और सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर भी रह चुकी हैं। मंधाना दो बार यह अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। इससे पहले झूलन गोस्वामी (2007) ने सिर्फ एक बार यह अवॉर्ड जीता है। वहीं, ओवरऑल मंधाना ऐसा करने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी दो बार (2017, 2019) साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर होने का गौरव प्राप्त कर चुकी हैं।
विज्ञापन


Smriti Mandhana creates history, becomes first Indian woman to score  pink-ball Test ton | Cricket News
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल मंधाना का बेहतरीन प्रदर्शन
मंधाना ने पिछले साल शानदार खेल दिखाया। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उन्होंने कई शानदार पारियां खेली थीं। बायें हाथ की 25 साल की इस बैटर ने वर्ष 2021 में 22 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 38.86 की औसत से 855 रन बनाए। साल 2021 में भारत की महिला क्रिकेट टीम कुछ खास नहीं कर पाई, लेकिन स्मृति मंधाना ने इस साल भी कमाल का प्रदर्शन किया।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर दो अहम पारियां
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में जिसमें टीम इंडिया को टी-20 और वनडे मिलाकर आठ में से सिर्फ दो मैचों में जीत मिली। इन दोनों मैच में मंधाना ने अपने बल्ले से अहम योगदान दिया था। सीरीज के दूसरे वनडे में 158 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया के लिए मंधाना ने 80 रन की नाबाद पारी खेली।

India vs Australia women: Smriti Mandhana shatters array of records with  maiden hundred in Pink-ball Test - Sports News

इंग्लैंड दौरे पर दो बेहतरीन पारियां खेलीं
इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में मंधाना ने 48 नाबाद रन बनाए थे। मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर खेले गए इकलौते टेस्ट की पहली पारी में 78 रन बनाए थे। इसके बाद वनडे सीरीज के इकलौते मैच, जिसमें टीम इंडिया जीती, उसमें उन्होंने 49 रन की पारी खेली थी। वहीं टी-20 में भी उन्होंने एक अर्धशतक लगाया था और 15 गेंद में 29 रन की तेज पारी भी खेली थी। हालांकि भारत इंग्लैंड के खिलाफ दोनों टी-20 मैच हार गया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया कमाल 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी मंधाना शानदार लय में थीं। उन्होंने दूसरे वनडे में 86 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके बाद डे-नाइट टेस्ट में उन्होंने 127 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, यह मैच ड्रॉ हुआ, लेकिन शतकीय पारी के लिए मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Smriti Mandhana Is The Ideal Candidate To Lead India After Mithali Raj's  Retirement, Says Shantha Rangaswamy


मंधाना को इन खिलाड़ियों से मिली टक्कर
इस अवॉर्ड के लिए नामित बाकी खिलाड़ियों की बात करें तो टैमी ब्यूमोंट ने साल 2021 में 21 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 48.44 की औसत से 872 रन बनाए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली ने पिछले साल 19 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 57.6 की औसत से 864 रन बनाए। आयरलैंड की गैबी लुईस ने साल 2021 में 15 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 52 की औसत से 624 रन बनाए। 

सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर के लिए भी नामित
मंधाना को आईसीसी ने 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला टी-20 क्रिकेटर के लिए भी नामित किया था, लेकिन यह अवॉर्ड टैमी ब्यूमोंट को गया। मंधाना ने पिछले साल नौ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 31.87 की औसत और दो अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 255 रन बनाए थे। वहीं, ब्यूमोंट ने नौ मैचों में 33.66 की औसत से 303 रन बनाये।

Watch: After first day of Test was most nervous night I've ever had, says  centurion

2018 में बेहतरीन रहा मंधाना का प्रदर्शन
साल 2018 में जब मंधाना ने सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का अवॉर्ड जीता था, तब उन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। तब उन्होंने 66.90 की औसत से 669 रन बनाए थे। वहीं, 2018 में टी-20 में उन्होंने 130.67 के स्ट्राइक रेट से 622 रन बनाए थे। आईसीसी ने साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर अवॉर्ड की शुरुआत 2006 में की थी। 2017 में इसका नाम बदलकर रेचेल हेहो फ्लिंट अवॉर्ड कर दिया गया। 

रेचेल इंग्लैंड की पूर्व महिला टेस्ट क्रिकेटर थीं। एलिस पेरी ने नाम बदलने के बाद 2017 में पहली बार यह अवॉर्ड जीता था। इसके बाद 2018 में मंधाना और फिर 2019 में पेरी ने इसे अपने नाम किया। आईसीसी ने 2020 में एलिस पेरी को दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed