फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India ODI Squad Against Sri Lanka Captain Vice Captain and Players List IND vs SL ODI 2024 Squad Shreyas Iyer

IND vs SL: श्रेयस की होगी टीम में वापसी, रोहित की अनुपस्थिति में कौन होगा कप्तान? जानें वनडे टीम का समीकरण

Wed, 17 Jul 2024 03:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 17 Jul 2024 03:20 PM IST
सार

गंभीर यह बात स्पष्ट कर चुके हैं कि वह सभी सीनियर खिलाड़ियों को खेलते देखना चाहते हैं, लेकिन इस बात की संभावना अधिक है कि रोहित, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। 

विज्ञापन
India ODI Squad Against Sri Lanka Captain Vice Captain and Players List IND vs SL ODI 2024 Squad Shreyas Iyer
केएल राहुल - फोटो : twitter

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवर के सीरीज के लिए जल्द ही भारतीय टीम घोषित होने की संभावना है। माना जा रहा है कि नियमित कप्तान रोहित शर्मा इस दौरे पर नहीं जाएंगे, ऐसे में उनकी जगह कौन टीम की कमान संभालेगा इस पर चर्चा जोरों पर चल रही है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वनडे टीम में वापसी होगी? ये ऐसे सवाल हैं जिनका सभी क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अजीत अगरकर की अगुआई वाली भारतीय चयनसमिति और नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर के सामने इस सभी सवालों के जवाब ढूंढने की चुनौती रहेगी।
विज्ञापन

रोहित, कोहली, बुमराह खेलेंगे वनडे?
गंभीर यह बात स्पष्ट कर चुके हैं कि वह सभी सीनियर खिलाड़ियों को खेलते देखना चाहते हैं, लेकिन इस बात की संभावना अधिक है कि रोहित, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसा होने पर चयनकर्ताओं को वनडे के लिए भी नया कप्तान खोजना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल बनेंगे वनडे कप्तान?
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में वनडे में टीम की कमान संभाल चुके केएल राहुल रोहित की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभालने के प्रबल दावेदार हैं। राहुल वनडे टीम में मध्यक्रम में जगह बना सकते हैं। हालांकि, ऋषभ पंत के आने से हो सकता है कि उन्हें विकेटकीपिंग की भूमिका से दूर रखा जाए। कप्तानी के लिए शुभमन गिल भी एक विकल्प के तौर पर उभर रहे हैं जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी की थी। पिछले कुछ वर्षों में वनडे में शुभमन ने अच्छा प्रभाव छोड़ा है। 
विज्ञापन

सैमसन को मिलेगा मौका?
टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल किए संजू सैमसन पर भी सभी की नजरें रहेंगी। वनडे में सैमसन का रिकॉर्ड अच्छा रहा है, लेकिन पहले से ही राहुल और पंत के होने से टीम प्रबंधन तीसरा विकेटकीपर लेगा यह देखना दिलचस्प होगा। दूसरी तरफ, इस साल फरवरी में बीसीसीआई का केंद्रीय अनुबंध गंवा चुके श्रेयस अय्यर की वापसी संभव है। श्रेयस आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान थे और गंभीर इस टीम के मेंटर थे। 

यशस्वी को मिल सकता है अवसर
रोहित के बाहर रहने पर यशस्वी जायसवाल को पहली बार वनडे में मौका मिल सकता है। यशस्वी ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। रोहित की अनुपस्थिति में यशस्वी वनडे में भी ओपनिंग करने उतर सकते हैं। वहीं, यह देखना भी दिलचस्प होगा कि स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी एक बार फिर साथ खेलते दिखेगी या नहीं। या अक्षर पटेल ही कुलदीप के साथ दिखेंगे?

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है...

केएल राहुल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed