{"_id":"63188d1ef8f07405b25ebf48","slug":"india-lost-super-4-match-against-sri-lanka-in-asia-cup-boycott-ipl-trends-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup 2022: एशिया कप में भारत की हार से फैंस नाराज, ट्विटर पर आईपीएल का किया विरोध, धोनी से की ये मांग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup 2022: एशिया कप में भारत की हार से फैंस नाराज, ट्विटर पर आईपीएल का किया विरोध, धोनी से की ये मांग
Wed, 07 Sep 2022 05:52 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 07 Sep 2022 05:52 PM IST
सार
श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार (छह सितंबर) को मिली हार के बाद टीम इंडिया से फैंस नाराज हैं। वह सोशल मीडिया पर लगातार अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने आईपीएल का विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया कप में भारतीय टीम सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान के बाद श्रीलंका से भी हार गई। वह फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। खिताबी मुकाबले में पहुंचने के लिए उसे दूसरी टीम के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार (छह सितंबर) को मिली हार के बाद टीम इंडिया से फैंस नाराज हैं। वह सोशल मीडिया पर लगातार अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने आईपीएल का विरोध करना शुरू कर दिया। वह लगातार बड़े टूर्नामेंट के लिए आईपीएल को जिम्मेदार मान रहे हैं।
फैंस का मानना है कि खिलाड़ियों का सारा ध्यान आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर है। वह टीम इंडिया के लिए उस तरह से मेहनत नहीं करते हैं। फैंस यह कह रहे हैं कि बीसीसीआई का ध्यान भी आईपीएल को बेहतर बनाने पर है। इस टूर्नामेंट के आने के बाद से टीम एक भी टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत रही है। प्रशंसकों को लग रहा है कि अगर हम टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत रहे हैं तो आईपीएल कराने का कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन
धोनी की वापसी कर रहे मांग
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच खेला था। धोनी के जाने के बाद ऋषभ पंत टीम के मुख्य विकेटकीपर बने। उनके साथ-साथ केएल राहुल, संजू सैमसन, ईशान किशन और अनुभवी दिनेश कार्तिक को भी आजमाया गया। टेस्ट और वनडे में तो पंत ने अपनी जगह पक्की कर ली, लेकिन टी20 में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में एक बेहतर विकेटकीपर बल्लेबाज को ढूंढ रही है। धोनी आईपीएल खेलते हैं। वह अगले साल भी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करेंगे। ऐसे में फैंस को लगता है कि वह अभी भी टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं।
भारत-श्रीलंका मैच में क्या हुआ?
श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 72 रन की पारी खेली। जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के साथ भारतीय टीम पर एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।
भारतीय टीम सुपर फोर राउंड में लगातार दो मैच हार चुकी है। श्रीलंका से पहले पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हराया था। भारत का भाग्य अब दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर होगा। वहीं, श्रीलंका की टीम ने फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। उसने लगातार दो मैच जीते हैं। भारत से पहले श्रीलंका ने सुपर-4 में अफगानिस्तान को हराया था।