फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India lost in 200th t20 by 4 runs against west indies WI takes 1-0 lead in five match series

IND vs WI: 200वें टी20 में हारा भारत; विंडीज के खिलाफ नहीं बना पाए 150 रन, आखिरी पांच ओवर में बने सिर्फ 33 रन

Fri, 04 Aug 2023 12:14 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 12:14 AM IST
सार

पहला टी20 मैच जीतने के लिए आखिरी पांच ओवर में भारतीय टीम को सिर्फ 37 रन की जरूरत थी। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। होल्डर ने 16वें ओवर में कोई रन नहीं दिया और दो विकेट भी गिर गए। इसके बाद टीम इंडिया वापसी नहीं कर पाई।
 

विज्ञापन
India lost in 200th t20 by 4 runs against west indies WI takes 1-0 lead in five match series
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कैरिबियाई टीम ने चार रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 149 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया नौ विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी और चार रन से मैच हार गई। तिलक वर्मा को छोड़ भारत का कोई भी बल्लेबाज आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका और टीम इंडिया को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


यह भारत का 200वां टी20 मैच था और टीम इंडिया ऐसा करने वाली दूसरी टीम है। भारत से पहले पाकिस्तान की टीम 200 से ज्यादा टी20 मैच खेल चुकी है। इस मैच में वेस्टइंडीज के लिए कप्तान रोवमन पॉवेल ने 48 और निकोलस पूरन ने 41 रन बनाए। गेंद के साथ ओबेड मैकॉय, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने दो-दो विकेट लिए। भारत के लिए सबसे ज्यादा 39 रन तिलक वर्मा ने बनाए। अर्शदीप सिंह और युजवेन्द्र चहल ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

India lost in 200th t20 by 4 runs against west indies WI takes 1-0 lead in five match series
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज की पारी में क्या हुआ
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने शानदार शुरुआत की। ब्रेंडन किंग ने पहले ओवर से ही बड़े शॉट खेलना शुरू कर दिया और शुरुआत दो ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 20 रन के पार जा चुका था। हालांकि, दूसरे छोर पर काइल मेयर्स लय में नहीं थे। कप्तान हार्दिक ने पांचवां ओवर चहल को दिया और चहल ने मेयर्स को विकेटों के सामने फंसाया। हालांकि, गेंद स्टंप से बाहर जा रही थी, लेकिन मेयर्स ने रिव्यू नहीं लिया और पवेलियन लौट गए। मेयर्स ने सात गेंद में एक रन बनाया। अगली गेंद पर जॉनसन चॉर्ल्स ने एक रन लिया और ओवर की तीसरी गेंद पर चहल ने किंग को भी विकेटों के सामने फंसा लिया। किंग ने 19 गेंद में 28 रन बनाए। एक ही ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद वेस्टइंडीज की टीम दबाव में आ गई। 

चौथे नंबर पर आए पूरन ने चौके के साथ शुरुआत की और मैच में टीम को बनाए रखा, लेकिन चार्ल्स बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कुलदीप का शिकार बने। तिलक वर्मा ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा। चार्ल्स ने छह गेंद में तीन रन बनाए। इसके बाद कप्तान रोवमन पॉवेल ने पूरन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। इसके बाद पूरन भी बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में हार्दिक पांड्या का शिकार बने। पूरन ने 34 गेंद में 41 रन बनाए। पूरन के बाद हेटमायर भी बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। उन्होंने 12 गेंद में सिर्फ 10 रन बनाए। अंत में कप्तान पॉवेल भी 32 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हो गए। अर्शदीप ने उन्हें सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया।

India lost in 200th t20 by 4 runs against west indies WI takes 1-0 lead in five match series
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
अर्शदीप ने भारतीय पारी के 19वें ओवर में चार वाइड गेंद की। इस वजह से टीम इंडिया तय समय पर 20वां ओवर नहीं शुरू कर सकी और आखिरी ओवर में सिर्फ चार फील्डर 30 गज के दायरे के बाहर थे। हालांकि, वेस्टइंडीज की टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी और 20 ओवर में छह विकेट खोकर 149 रन ही बना पाई। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और युजवेन्द्र चहल ने दो-दो विकेट लिए। कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।

भारत की पारी में क्या हुआ
150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पांच रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा। शुभमन गिल नौ गेंद में सिर्फ तीन रन बनाकर अकील हुसैन का शिकार बने। एक बार फिर बाएं हाथ के स्पिनर ने उन्हें आउट किया। तीसरे नंबर पर आए सूर्यकुमार ने पहले तेजी से रन बनाए, लेकिन ईशान किशन कुछ खास नहीं कर पाए। वह नौ गेंद में छह रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार और तिलक ने तीसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई, लेकिन सूर्या भी 21 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो गए। अगले ही ओवर में तिलक वर्मा भी पवेलियन लौट गए। तिलक ने 22 गेंद में 39 रन बनाए।
विज्ञापन

India lost in 200th t20 by 4 runs against west indies WI takes 1-0 lead in five match series
भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्कोर - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान हार्दिक ने संजू सैमसन के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला और लगा कि ये दोनों टीम इंडिया को जीत दिला देंगे। आखिरी पांच ओवर में जीत के लिए भारत को सिर्फ 37 रन की जरूरत थी और छह विकेट बचे हुए थे। होल्डर ने भारतीय पारी का 16वां ओवर किया और पहली गेंद पर ही कप्तान हार्दिक को क्लीन बोल्ड कर दिया। हार्दिक ने 19 गेंद में 19 रन बनाए। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर संजू सैमसन भी रन आउट हो गए। संजू ने 12 गेंद में 12 रन बनाए। अगली तीन गेंद में कुलदीप यादव कोई रन नहीं बना सके। होल्डर के ओवर में कोई रन नहीं बना और दो सेट बल्लेबाज आउट हो गए। यहां से टीम इंडिया मुश्किल में आ गई।

भारत को जीत दिलाने की जिम्मेदारी अक्षर पटेल पर थी। उन्होंने कुलदीप के साथ मिलकर अगले दो ओवर में 16 रन बनाए और भारत को मैच में बनाए रखा। हालांकि, 19वें ओवर की पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह आउट हो गए और भारत की हार लगभग तय हो गई। अक्षर ने 11 गेंद में 13 रन बनाए। ओबेद मैकॉय ने उन्हें आउट किया। भारत को जीत के लिए आखिरी 11 गेंद में 21 रन चाहिए थे। ऐसे में अर्शदीप ने मैकॉय की दो गेंद में दो चौके लगाकर भारत को मैच में वापस ला दिया। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। शेफर्ड ने पहली गेंद पर अर्शदीप को क्लीन बोल्ड कर दिया। अगली पांच गेंद में अर्शदीप, चहल और मुकेश पांच रन ही बना सके और टीम इंडिया चार रन से मैच हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed