फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Legends vs South Africa Legends: Yuvraj Singh hit four six in four bowl in Road Safety World Series

युवराज सिंह ने दिलाई वर्ल्ड कप की याद, 'सिक्सर किंग' ने लगाए चार गेंदों में चार छक्के

Sat, 13 Mar 2021 08:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 13 Mar 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
India Legends vs South Africa Legends: Yuvraj Singh hit four six in four bowl in Road Safety World Series
युवराज सिंह - फोटो : social media

'सिक्सर किंग' के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज युवराज सिंह ने शनिवार को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के 13वें मुकाबले में आतिशी पारी खेली। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के गेंदबाज जेंडर डी ब्रुइन के ओवर में चार गेंदों में चार शानदार छक्के लगाए।

विज्ञापन


21 गेंद में जड़ा तूफानी अर्धशतक
उन्होंने छक्के के साथ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने छह छक्के और दो चौके लगाए। वह 22 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया लीजेंड्स ने 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए।
विज्ञापन


गोनी और युवराज के बीच 63 रनों की साझेदारी
मनप्रीत गोनी और युवराज सिंह के बीच 63 रनों की साझेदारी हुई। वहीं, इंडिया लीजेंड्स की तरफ से युवराज के अलावा टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर (60) और एस बद्रीनाथ (42 रन पर रिटायर्ड हर्ट) ने शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


वीडियोः-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed