फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Legends vs South Africa Legends: Sachin Tendulkar hit fifty in 30 bowl in Road Safety World Series

सचिन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, कमेंटेटर ने कहा- 'भगवान' कभी संन्यास नहीं लेते

Sat, 13 Mar 2021 08:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 13 Mar 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
India Legends vs South Africa Legends: Sachin Tendulkar hit fifty in 30 bowl in Road Safety World Series
सचिन तेंदुलकर - फोटो : social media

'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले टीम इंडिया के पू्र्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के 13वें मुकाबले में तूफानी फिफ्टी लगाई। दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ उन्होंने 30 गेंदों में चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।

विज्ञापन


सचिन ने खेली 60 रन की बेहतरीन पारी
सचिन ने 37 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के जोंडेकी ने उन्हें 12.6 ओनर में अपना शिकार बनाया। दूसरे विकेट के लिए सचिन और एस बद्रीनाथ के बीच 95 रनों की साझेदारी हुई। बता दें कि 14वें ओवर में बद्रीनाथ 42 रन पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। 
विज्ञापन


इंडिया लीजेंड्स ने दिया 205 रन का लक्ष्य
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया लीजेंड्स ने 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। 'सिक्सर किंग' के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज युवराज सिंह ने आतिशी पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 गेंद में ठोकी ताबड़तोड़ फिफ्टी
उन्होंने छक्के के साथ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने छह छक्के और दो चौके लगाए। वह 22 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे। मनप्रीत गोनी और युवराज सिंह के बीच 63 रनों की साझेदारी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed