फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India has the highest share in ICC's earnings, will get Rs 1892 crore Pakistan far behind

ICC Revenue: आईसीसी की कमाई में भारत का हिस्सा सबसे ज्यादा, मिलेंगे 1892 करोड़ रुपये; पाकिस्तान काफी पीछे

Wed, 10 May 2023 11:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 10 May 2023 11:15 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आईसीसी को जितनी कमाई होगी, उसका 38.5 प्रतिशत हिस्सा बीसीसीआई को मिलेगा। आईसीसी को करीब 4916 हजार करोड़ रुपये (600 मिलियन यूएस डॉलर) मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
India has the highest share in ICC's earnings, will get Rs 1892 crore Pakistan far behind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रत्येक वर्ष की कमाई में मिलने वाले हिस्से में सबसे आगे है जबकि पाकिस्तान चौथे नंबर पर है। आईसीसी के वर्ष 2024-27 के वित्तीय मॉडल में बीसीसीआई को प्रत्येक वर्ष करीब 1892 करोड़ रुपये (231 मिलियन यूएस डॉलर) मिलेंगे जबकि पाकिस्तान को 282 करोड़ रुपये (34.51 मिलियन यूएस डॉलर) ही दिए जाएंगे। बीसीसीआई हर साल पाकिस्तान से सात गुना ज्यादा कमाई करेगा।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आईसीसी को जितनी कमाई होगी, उसका 38.5 प्रतिशत हिस्सा बीसीसीआई को मिलेगा। आईसीसी को करीब 4916 हजार करोड़ रुपये (600 मिलियन यूएस डॉलर) मिलने की उम्मीद है और इसमें 38.5 के रूप में बीसीसीआई का सबसे बड़ा हिस्सा होगा। इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को करीब 338 करोड़ रुपये (41.33 मिलियन यूएस डॉलर) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को लगभग 307 करोड़ रुपये (37.53 मिलियन यूएस डॉलर) मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


बाकी के आठ पूर्ण सदस्यों की कमाई पांच प्रतिशत से भी कम होगी। बीसीसीआई लगातार जोर देता रहा है कि भारत के अधिक योगदान के कारण वह आईसीसी के राजस्व से अधिक हिस्सेदारी का हकदार है। हालांकि आईसीसी सभी देशों के बोर्ड की ओर से नए वित्तीय मॉडल पर जवाब मिलने का इंतजार कर रहा है और अगले महीने आईसीसी की सालाना बैठक में इस मॉडल पर मंजूरी भी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed