फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India favourites in Asia Cup, says Ex captain Sourav Ganguly

एशिया कप 2018: हो गई भविष्यवाणी, सौरव गांगुली ने बताया यह टीम बनेगी सिकंदर

Sat, 15 Sep 2018 05:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
India favourites in Asia Cup, says Ex captain Sourav Ganguly

विराट कोहली के बिना भारतीय टीम थोड़ी कमजोर हुई है लेकिन पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में मौजूदा चैंपियन भारत एशिया कप में सातवीं बार खिताब जीत सकता है।

विज्ञापन


कोहली को छह देशों के एकदिवसीय टूर्नामेंट से विश्राम दिया गया है। आज से शुरू होने जा रहे एशिया कप में मनीष पांडे, केदार जाधव और अंबाती रायुडु जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

गांगुली ने क्या कहा

India favourites in Asia Cup, says Ex captain Sourav Ganguly

गांगुली ने कहा, ‘भारत भले ही इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया लेकिन सीमित ओवरों में वह चोटी की टीम है। विराट के होने से टीम बहुत मजबूत होती है लेकिन रोहित का भी कप्तान के रूप में बहुत अच्छा रिकार्ड है इसलिए मुझे उम्मीद है कि टीम उनके नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन करेगी। वे (एशिया कप) जीतने में सक्षम हैं।’

टूर्नामेंट में 6 टीमें, भारत-पाक एक ग्रुप में 

यूएई में होने वाले एशिया कप में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें भारत, पाकिस्तान और क्वालिफायर टीम हांगकांग को ग्रुप 'ए' में रखा गया है। दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें हैं।

14 दिन के इस टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मैच दुबई या अबुधाबी में शाम 5 बजे (भारतीय समय) से खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed