फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India cricket Team pace bowler Ishant Sharma said ball will swing without saliva during wtc final against new zealand

WTC Final: खिताबी मुकाबले से पहले बोले इशांत शर्मा, कहा- साउथम्पटन में बगैर लार के स्विंग करेगी गेंद

Tue, 15 Jun 2021 02:21 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 15 Jun 2021 02:21 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने विश्ट टेस्ट चैम्पियनशिप से पहले बयान दिया है। उनका कहना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में बगैर लार के गेंद स्विंग करेगी। 

विज्ञापन
India cricket Team pace bowler Ishant Sharma said ball will swing without saliva during wtc final against new zealand
इशांत शर्मा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर तेंज गेंदबाज इशांत शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले बयान दिया है। उनका कहना है कि खिताबी मुकाबले में बिना लार के गेंद स्विंग करेगी। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 जून (शुक्रवार) से साउथैम्पटन में शुरू होगा। भारतीय टीम इन दिनों साउथैम्पटन में है और एजिस बाउल में इंट्रा स्क्वायड मैच खेल रही है। 

विज्ञापन


101 टेस्ट मैच खेल चुके 32 वर्षीय इशांत को उम्मीद है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले फाइनल में वह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जरूर होंगे। स्टार स्पोर्ट के क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में बात करते हुए इशांत ने कहा, साउथम्पटन में फाइनल के दौरान गेंद बगैर लार के स्विंग करेगी और किसी एक को गेंद का रखरखाव करने की जिम्मेदारी उठानी होगी। 
विज्ञापन


इंग्लैंड के इन हालातों में अगर गेंद का रखरखाव किया गया तो इस स्थिति में तेज गेंदबाजों को विकेट मिलेंगे। बीते साल कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गेंदबाजों को गेंद पर लार लगाने से प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट में 303 विकेट अपने नाम कर चुके इशांत शर्मा का कहना है कि इंग्लैंड की कंडीशन्स में सही लेंग्थ पर गेंद करना काफी अहम होगा। उन्होंने कहा कि बदलाव लाने के लिए आपको कई तरह से प्रशिक्षित होने की जरूरत होती है, भारत में आपको कुछ समय बाद रिवर्स स्विंग मिल जाती है लेकिन इंग्लैंड में स्विंग प्राप्त करने के लिए गेंद को फुलर लेंग्थ पर रखना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed