{"_id":"5e2d0eff8ebc3e4ad30927da","slug":"india-can-play-asia-cup-matches-at-neutral-venue-but-call-is-accs-pcb-ceo","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का रिवर्स स्विंग, पीसीबी ने कहा- एसीसी राजी हो तो तटस्थ स्थल पर खेल सकता है भारत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान का रिवर्स स्विंग, पीसीबी ने कहा- एसीसी राजी हो तो तटस्थ स्थल पर खेल सकता है भारत
Sun, 26 Jan 2020 09:31 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 26 Jan 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
भारत vs पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ वसीम खान ने शनिवार को संकेत दिया कि अगर एशियाई क्रिकेट परिषद इजाजत देती है तो भारतीय टीम एशिया कप के लीग मैच तटस्थ स्थान पर खेल सकती है। इस साल सितंबर में पाकिस्तान में एशिया कप का आयोजन होना है। यह टूर्नामेंट टी-20 प्रारूप में खेला जाता है। राजनीतिक माहौल के चलते भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने पर संशय है।
विज्ञापन
वसीम खान ने कहा कि इस बात पर कोई आखिरी फैसला एशियन क्रिकेट परिषद ही लेगी। साथ ही पीबीसी के मुख्य कार्यकारी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि अगर भारत एशिया कप खेलने नहीं आता है तो पाकिस्तानी टीम विश्व कप 2021 खेलने भारत नहीं जाएगी।
विज्ञापन
खान ने कहा कि इस सवाल कि क्या होगा अगर भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी? पर मेरा जवाब है कि एसीसी को इस पर कोई फैसला लेना है। लेकिन चूंकि हमें आयोजन के अधिकार दिए गए हैं तो हम उम्मीद करते हैं कि पूरे एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में ही करवाया जाए। एसीसी को ही फैसला लेना है कि वह भारतीय टीम के मुकाबले कहां आयोजित करवाना चाहती है। उनसे जब यह पूछा गया कि क्या भारत अपने मैच तटस्थ मैदान पर खेल सकता है पर खान ने सकारात्मक जवाब दिया।
विज्ञापन
प्रारूप और कार्यक्रम को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं
उन्होंने कहा, ऐसा हो सकता है। अगर भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा तो एसीसी को तय करना है कि वह मुकाबला कहां हो। प्रारूप और कार्यक्रम को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है लेकिन यह सब फैसले एसीसी को करने हैं।
खान ने पाकिस्तानी मीडिया में आ रहीं उन खबरों का भी खंडन किया जिनमें कहा गया था कि अगर भारतीय टीम एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी तो पाक टीम भी विश्व कप खेलने वाली भारत नहीं जाएगी।
पीसीबी के सीईओ ने कहा, मैंने सिर्फ 2021 में होने वाले टी-20 विश्व कप के दौरान अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त होने की आवश्यकता बताई थी। वह भी जब हमें वीजा मिल जाए। लेकिन मैंने यह कभी नहीं कहा कि हम टी-20 विश्व कप में भाग नहीं लेंगे।
बिल्कुल नहीं। हमने कभी ऐसा नहीं कहा कि पाकिस्तानी टीम भारत का दौरा नहीं करेगी। सारी बातचीत का मुद्दा इस साल सितंबर में होने वाले एशिया कप के बारे में थी जिसके आयोजन के अधिकार हमें मिले हैं।