फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india beat pakistan in 1st Semi-Final of Emerging Teams Cup to reach final at Colombo

एमर्जिंग टीम कप के फाइनल में भारत, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में 7 विकेट से रौंदा

Thu, 13 Dec 2018 06:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
india beat pakistan in 1st Semi-Final of Emerging Teams Cup to reach final at Colombo
NITISH RANA

मयंक मार्कंडे (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी और हिम्मत सिंह (58*) व नितीश राणा (60*) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने गुरुवार को एमर्जिंग टीम कप के पहले सेमीफाइनल में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। 

विज्ञापन


श्रीलंका के कोलंबो क्रिकेट कल्ब ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारतीय टीम एमर्जिंग टीम कप के फाइनल में पहुंच गई है। अब फाइनल में उसका मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल (श्रीलंका/बांग्लादेश) में जीतने वाली टीम से 15 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन


टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने टीम इंडिया को जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में टीम इंडिया ने 27.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया की तरफ से नीतीश राणा ने 60 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 60 रन बनाए, जबकि हिम्मत सिंह ने 58 गेंदों में 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 59 रन की नाबाद पारी खेली।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान 44.4 ओवर में 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की शुरुआत निराशाजनक रही। 42 रन के स्कोर पर ही उसके 4 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद भी उसके कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाज के आगे टिक नहीं पाए और उसकी पूरी टीम सस्ते स्कोर पर सिमट गई।


टीम इंडिया की तरफ से मयंक मार्कंडे ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 38 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, तेज गेंदबाज अंकित राजपूत और जयंत यादव ने 2-2 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed