{"_id":"6ae224c4f2529cd19a0d1e63","slug":"india-batter-kiran-navgire-is-hoping-the-delhi-capitals-to-break-wpl-title-jinx-after-joining-franchise-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूपीएल 2027 नीलामी: दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ीं किरण नवगिरे, टीम को पहला खिताब दिलाने का जताया भरोसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डब्ल्यूपीएल 2027 नीलामी: दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ीं किरण नवगिरे, टीम को पहला खिताब दिलाने का जताया भरोसा
Wed, 28 Oct 2026 10:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:07 PM IST
सार
- दिल्ली कैपिटल्स ने किरण नवगिरे को डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए हुई मिनी नीलामी में अपनी टीम में शामिल किया।
- दिल्ली ने किरण के लिए 75 लाख रुपये की बोली लगाई।
- किरण ने टीम से जुड़ने के बाद भरोसा जताया कि दिल्ली खिताबी सूखा समाप्त करने में सफल होगी।
विज्ञापन
किरण नवगिरे
- फोटो : IANS
विस्तार
भारतीय बल्लेबाज किरण नवगिरे ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स का समर्थन करते हुए कहा कि टीम इस बार अपना पहला महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) खिताब जीत सकती है। डब्ल्यूपीएल 2027 की नीलामी में चार बार फाइनल तक पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
नीलामी में बिकने वाली दूसरी महंगी खिलाड़ी
नवगिरे इस नीलामी की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को पछाड़ते हुए इस आक्रामक बल्लेबाज को अपनी टीम में लिया। नवगिरे ने कहा, मैं दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं पहले भी चिनेल हेनरी और शेफाली वर्मा के साथ खेल चुकी हूं। मेरी जेमिमा रोड्रिग्स से भी बात होती रही है, इसलिए मैं टीम की ज्यादातर खिलाड़ियों को जानती हूं। मैं उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और उनके साथ खेलने के लिए बहुत उत्सुक हूं।

दिल्ली से जुड़ने पर क्या बोलीं?
डब्ल्यूपीएल 2027 सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी तक खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स अब तक डब्ल्यूपीएल के चारों सीजन में फाइनल तक पहुंची है, लेकिन अभी तक ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। नवगिरे ने कहा, दिल्ली कैपिटल्स चार बार फाइनल में पहुंची है, इसलिए इस साल हमारे पास खिताब जीतने का मौका है। मैं दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने को पूरी तरह तैयार हूं। मुझे लगता है कि पिछले चार वर्षों से टीम जिस चीज का इंतजार कर रही है, वह इस सीजन में पूरी हो जाएगी। मुझे पूरा भरोसा है कि इस साल दिल्ली चैंपियन बनेगी।

सुषमा ने यूपी वारियर्स का जताया आभार
अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज सुषमा वर्मा को यूपी वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा है। सुषमा ने कहा कि पिछले तीन नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद, उनके धैर्य का फल आखिरकार उन्हें मिल ही गया। उन्होंने कहा, यूपी वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने पर मैं बहुत आभारी हूं। मैं बस इसी मौके की उम्मीद कर रही थी और इंतजार कर रही थी। हर खिलाड़ी कड़ी मेहनत करता है और अच्छा प्रदर्शन करता है, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कभी-कभी आपके लिए कोई जगह नहीं बन पाती। पिछले तीन ऑक्शन में मुझे नहीं चुना गया था, लेकिन मुझे पूरी उम्मीद थी कि एक दिन मेरी मेहनत जरूर रंग लाएगी और सब कुछ ठीक हो जाएगा। इसलिए, यूपी वॉरियर्स द्वारा चुने जाने पर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए यूपी वॉरियर्स का बहुत-बहुत धन्यवाद।