फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India and Bangladesh 2nd test at Kolkata will be Day night says BCCI head Sourav ganguly

सौरव गांगुली का ऐतिहासिक फैसला, कोलकाता में भारत-बांग्लादेश के बीच होगा डे-नाइट टेस्ट मैच

Wed, 30 Oct 2019 08:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 30 Oct 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
India and Bangladesh 2nd test at Kolkata will be Day night says BCCI head Sourav ganguly
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच डे-नाइट होगा। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की जिसके बाद यह तय हो गया कि अब भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेलेगी। भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि बांग्लादेश को नवंबर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दोनों टीमें पहला टेस्ट 14 नवंबर से इंदौर में और दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से कोलकाता में खेलेंगी। 

विज्ञापन

India and Bangladesh 2nd test at Kolkata will be Day night says BCCI head Sourav ganguly
ईडन गार्डन्स

बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे गांगुली शुरू से ही डे-नाईट टेस्ट के पक्षधर रहे हैं और टेस्ट क्रिकेट को आगे ले जाने के मामले में इसका समर्थन करते रहे हैं। गांगुली ने हाल ही में चयन समिति के साथ कप्तान विराट और रोहित शर्मा से भी मुलाकात की थी और कहा था कि विराट कोहली इसके समर्थन में हैं।

गांगुली ने कहा था कि मैं इसका शुरू से पक्षधर रहा हूं और विराट भी इससे सहमत हैं। मैं चाहता हूं कि लोग अपना काम खत्म कर आएं और मैच देखें।

बता दें कि काफी समय से बीसीसीआई से डे-नाईट टेस्ट कराने की मांग आईसीसी करता रहा लेकिन बीसीसीआई इसके पक्ष में नहीं रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed