फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india aim to continue winning momentum against sri lanka says virat kohli

विराट कोहली बोले- श्रीलंका को मात देने के लिए इस रणनीति पर कायम रहेगी टीम इंडिया

Wed, 15 Nov 2017 03:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 15 Nov 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
india aim to continue winning momentum against sri lanka says virat kohli
विराट कोहली - फोटो : ANI

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पूर्व कहा कि उनकी टीम का लक्ष्य निरंतर बेहतर प्रदर्शन करना है। कोहली ने स्पष्ट किया कि टीम इंडिया आगामी टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को हलके में नहीं लेगी, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने मेहमान टीम का उनके घर में क्लीनस्वीप किया था।

विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में विराट ने कहा, 'हर मैच महत्वपूर्ण है और प्रत्येक सीरीज बड़ी है। ऐसा नहीं है कि हम इस सीरीज में हारे तो आप हमें कुछ नहीं कहेंगे। इसलिए सभी चीजें महत्वपूर्ण है। जब आप देश के लिए खेलते हो तो सिर्फ जीत हासिल करना चाहते हो। हम एक टीम के रूप में बेहतर काम करना चाहते हैं।'
विज्ञापन


कप्तान कोहली ने आगे कहा, 'हम जिस भी परिस्थिति में खेले या टीम का जो भी संयोजन हो, हमें खेलना है और उसी के मुताबिक जीत दर्ज करना है। हमारे दिमाग में है कि जीत सबसे ज्यादा जरूरी है और इसके लिए सभी एक ही जगह है, फिर चाहे हम भारत में खेले या विदेश में।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कपिल देव बोले- इस शख्स की तरह विराट कोहली भी हैं हमारे हीरो

29 वर्षीय कोहली ने कहा, 'हमारा लक्ष्य एक टीम के रूप में अच्छा क्रिकेट खेलना है। विरोधी टीम की चिंता करने के बजाय हम निरंतर बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। एक टीम के रूप में हम यह नहीं देखते कि कहां खेल रहे हैं, कैसा खेल रहे हैं, किस विरोधी टीम के खिलाफ खेल रहे हैं। हमें सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं।'

विराट कोहली ने सीरीज के परिणाम के बारे में दिया ऐसा जवाब

india aim to continue winning momentum against sri lanka says virat kohli
विराट कोहली - फोटो : zee news
टीम इंडिया ने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद से अब तक कोई सीरीज नहीं गंवाई है। टीम इंडिया आगामी टेस्ट सीरीज की भी पसंदीदा टीम है, लेकिन कोहली ने कहा कि नतीजे आना ध्यान खुद रखेंगे।

उन्होंने कहा, 'मैच के परिणाम दुनिया में कही के भी हो, अपना ध्यान रखेंगे। ऐसा नहीं है कि आप भारत में खराब क्रिकेट खेले। हमारा प्रमुख लक्ष्य खेल और उसकी शैली की इज्जत करना है। हम सभी परिस्थिति में खुद को ढालने की कोशिश कर रहे हैं।'

ये भी पढ़ें: INDvSL: भारत-श्रीलंका के बीच ये हैं 5 सबसे रोमांचक टेस्ट मैच

भारतीय टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को वन-डे सीरीज में मात दी है और अब उन्हें टेस्ट प्रारूप में अपने आप को ढालना है। इस पर कोहली का मानना है कि यह चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन उनकी टीम को ये बदलाव पसंद है।

'टेस्ट मोड में ढालना टीम इंडिया के लिए चुनौतीपूर्ण'

india aim to continue winning momentum against sri lanka says virat kohli
विराट कोहली - फोटो : first cricket

कोहली ने कहा, 'हमारे लिए एक और सीरीज है। हमने काफी क्रिकेट खेला है और इससे अच्छी तैयारियां हुई है। हमने अपनी ऊर्जा का स्तर बढ़ाया है और यह सुनिश्चित किया कि अभ्यास सत्र गुणी हो। यह जरूरी नहीं कि हम ज्यादा अभ्यास करें क्योंकि इससे खराब आदते भी बढ़ सकती हैं। अगर आपको पता हो कि आप अच्छे जोन में है तो आप ज्यादा अभ्यास कर ले तो दिमाग में कुछ बदलाव भी आ सकते हैं।'

बकौल कोहली, 'हमें टीम संयोजन पर ध्यान देना होगा। मेरे ख्याल से अब तक हमने इसमें बेहतरीन काम किया है। हमें अब टेस्ट मोड में अपने आप को ढालना है और बेहतर क्रिकेट खेलने पर ध्यान देना है। टेस्ट क्रिकेट खेलना अच्छा लगता है क्योंकि इसमें चुनौती अलग होती हैं, जिस पर हम सभी ध्यान देना पसंद करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed