फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India agree to tour Sri Lanka for limited overs series in August: media report

अगस्त में श्रीलंका का दौरा कर सकती है टीम इंडिया, रिपोर्ट में BCCI की मंजूरी का भी दावा

Thu, 11 Jun 2020 07:40 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 11 Jun 2020 07:40 AM IST
विज्ञापन
India agree to tour Sri Lanka for limited overs series in August: media report
10 जनवरी 2020 को भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टी-20 मैच की तस्वीर - फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस के बाद भारतीय टीम भी जल्द ही अपने क्रिकेट अभियान का शुभारंभ कर सकती है। रिपोर्ट की माने तो भारत अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगा, जहां सीमित ओवर्स की क्रिकेट सीरीज खेली जाएगी। माने टी-20 या फिर वन-डे प्रारूप में दोनों टीम एक-दूसरे का सामना करते नजर आएंगी। 'द आईलैंड’की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने सोमवार को श्रीलंका क्रिकेट (SLC) को इस दौरे के लिए हरी झंडी दे दी। हालांकि जब भारत सरकार इसके लिए मंजूरी देगी, तभी यह दौरा संभव हो पाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में लॉकडाउन के नियमों और पर्यटन संबंधी शर्तों में रियायत दी जा सकती है। ऐसे में एसएलसी को भरोसा है कि उसे मंत्रालय की ओर से अनुमति मिल जाएगी।

विज्ञापन

इससे पहले भारत जून में श्रीलंका का दौरा करने वाला था। मगर कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से ठप हुई क्रिकेट प्रतियोगिताओं के चलते यह संभव न हो सका। इस दौरान दोनों टीमों को 3 टी-20 और 3 वन-डे मैच खेलने थे। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड टेलीविजन अधिकारों के माध्यम से मिलने वाले राजस्व पर आश्रित होता है इसलिए यह सीरीज उसके लिए अहम है। इस बीच एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) से अनुमति मिलने के बाद श्रीलंका एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। पहले यह टूर्नामेंट सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान द्वारा आयोजित होती, लेकिन भारत के विरोध के बाद ऐसा हो न पाया। अब श्रीलंका बोर्ड ने दावा किया है कि पाकिस्तान उसे मेजबानी देने को राजी हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed