फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india a won by one innings and 32 runs

धवन की कप्तानी में भारत को मिली एक पारी और 32 रनों से जीत

Tue, 29 Sep 2015 03:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Sep 2015 03:48 PM IST
विज्ञापन
india a won by one innings and 32 runs

शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन दिवसीय गैर आधिकारिक मैच में मेहमान टीम बांग्लादेश-ए को एक पारी और 32 रन से करारी शिकस्त दे डाली। इससे पहले बांग्लादेश टीम रणजी चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ भी पारी के अंतर से मैच हार गई थी। मेहमान टीम की भारत दौरे पर यह लगातार दूसरी हार है।

विज्ञापन

बंगलुरू में खेले गए मैच के हीरो भारतीय कप्तान शिखर धवन (150) और गेंदबाज जयंत यादव संयुक्त रूप से रहे। जयंत ने दोनों पारियों में कुल 7 विकेट झटके, जबकि धवन ने पहली पारी में फिटनेस हासिल करते हुए 150 रनो की पारी खेली।

विज्ञापन


यह मैच शुरू से ही भारतीय टीम के पक्ष में दिखा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना टीम के हित में रहा और पहली पारी में बांग्लादेश को 228 रनों पर ढेर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में कप्तान धवन के बल्ले ने पहले ही दिन जमकर आग उगला। और फिटनेस हासिल करते हुए उन्होंने शानदार शतक पूरा कर लिया। पहले विकेट के लिए उन्होंने दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद के साथ 153 रन जोड़े।

धवन की टीम के हाथों ऐसे ढेर हुई बांग्लादेश टीम

india a won by one innings and 32 runs

पहली पारी में भारतीय टीम के 5 ‌विकेट पर 411 रनों के जवाब में मेहमान टीम बांग्लादेश-ए पहली पारी के मुकाबले 183 रनों से पिछड़ चुकी थी। दूसरी पारी में टीम की और भी बुरी गत हुई।


दूसरे दिन का मैच खत्म होने तक बांग्लादेश ने 2 अहम विकेट गंवा ‌चुकी थी। जबकि तीसरे और आखिरी दिन 39.3 ओवर में 151 पर ढेर हो गई। भारत की ओर से दूसरी पारी में तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे और जयंत यादव ने 3-3 विकेट झटके। जबकि अभिमन्यु मिथुन ने 2 और रविंद्र जडेजा को एक सफलता मिली।


बांग्लादेश टीम के पुछल्ले बल्लेबाज जुबैर हुसैन को स्टंप आउट कर जडेजा ने बांग्लादेश की दूसरी पारी भी समाप्त कर दी। इस तरह शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम ने मेहमान टीम बांग्लादेश-ए के खिलाफ यह गैरआधिकारिक मैच एक पारी और 32 रन से जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed