{"_id":"5d45eb158ebc3e6d1a13ef78","slug":"india-a-west-indies-a-unofficial-test-match-report-mayank-agarwal-and-gowtham-stars","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतम-मयंक की मदद से भारत ए ने वेस्टइंडीज ए को सात विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गौतम-मयंक की मदद से भारत ए ने वेस्टइंडीज ए को सात विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त
Sun, 04 Aug 2019 01:44 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर मयंक अग्रवाल (81) और प्रियंक पांचाल (68) की मदद से भारत ए ने विंडीज ए को दूसरे अनधिकृत टेस्ट में सात विकेट से हरा दिया। चार दिवसीय मैच के अंतिम दिन भारत ए को 93 रन की जरूरत थी। ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम के (5/17) पांच विकेट के बाद विंडीज की पारी 149 रन पर सिमट गई थी।
विज्ञापन
भारत को 278 रन का लक्ष्य मिला था और तीसरे दिन उसने तीन विकेट पर 185 रन बना लिए थे। अग्रवाल और पांचाल ने पहले विकेट पर 150 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। अभिमन्यु ईश्वरन ने नाबाद 62 और अनमोलप्रीत ने नाबाद 51 रन का योगदान दिया। भारत ए ने 79.1 ओवर में तीन विकेट पर 281 रन बना लिए और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
विज्ञापन