{"_id":"66c9ee7457be3cf038067cd3","slug":"india-a-vs-australia-a-women-team-lone-unofficial-test-third-day-match-report-update-in-hindi-news-2024-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unofficial Test: भारतीय महिला ए टीम मुश्किल में, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हार के कगार पर पहुंची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Unofficial Test: भारतीय महिला ए टीम मुश्किल में, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हार के कगार पर पहुंची
Sat, 24 Aug 2024 08:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोल्ड कोस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोल्ड कोस्ट
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 24 Aug 2024 08:01 PM IST
सार
जीत के लिए 289 रन का पीछा करते हुए भारत ने महज 149 रन तक छह विकेट गंवा दिए हैं। चार्ली नॉट (दो विकेट), ग्रेस पार्सन्स (दो विकेट) और लिली मिल्स (एक विकेट) ने तिकड़ी ने 21 ओवर में 42 रन के अंदर पांच विकेट चटकाकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया है।
विज्ञापन
cricket match
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शुरुआती दिन बेहतर प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला ए टीम दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन भी वापसी नहीं कर सकी और मुश्किल में घिर गई। ऑस्ट्रेलिया टीम की स्पिनरों ने अनौपचारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को भारत की दूसरी पारी में शिकंजा कस दिया जिससे टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है। जीत के लिए 289 रन का पीछा करते हुए भारत ने महज 149 रन तक छह विकेट गंवा दिए हैं। चार्ली नॉट (दो विकेट), ग्रेस पार्सन्स (दो विकेट) और लिली मिल्स (एक विकेट) ने तिकड़ी ने 21 ओवर में 42 रन के अंदर पांच विकेट चटकाकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया है।
विज्ञापन
भारत को चाहिए और 140 रन
स्टंप्स के समय रघवी बिष्ट (नाबाद 16) के साथ उमा छेत्री (नाबाद 10) क्रीज पर मौजूद थी। भारत ए को जीत के लिए अब भी 140 रन की जरूरत है और उसके चार विकेट बचे हुए हैं। इससे पहले मैडी डार्के के नाबाद 105 रन बूते ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में खराब शुरुआत से उबरते हुए 260 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ए ने दिन की शुरुआत सात विकेट पर 164 रन पर की। डार्के ने एक छोर संभालते हुए पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इस दौरान उन्हें ग्रेस पियरसन (35) के साथ नौवें विकेट के लिए 75 रन की शानदार साझेदारी की।

भारतीय पारी लड़खड़ाई
लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रिया पूनिया और श्वेता सेहरावत ने शुरुआती विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी की जिसे ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ने श्वेता को पगबाधा कर तोड़ा। इसके बाद पूनिया और शुभा सतीश (45) ने 52 रन जोड़े लेकिन ऑफ स्पिनर लिली ने जॉर्जिया वोल के साथ कवर में कैच लेकर इस सलामी बल्लेबाज को वापस भेज दिया। फिर लेग स्पिनर पार्सन्स ने तेजल हसबनिस (6) को आउट किया जबकि तेज गेंदबाज टेस फ्लिंटॉफ ने शुभा सतीश को पवेलियन की राह दिखाई। भारत ए की कप्तान मीनु मणि पांचवें विकेट रूप में आउट हुई उस समय टीम का स्कोर 57वें ओवर में 130 रन था। इसके बाद पार्सन्स ने सजीवन सजना को आउट कर टीम को छठा झटका दिया।