फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indi vs Eng: Virat Kohli says misfiring batsmen not thinking of failure at Trent Bridge

ENGvIND: तीसरे टेस्ट से पहले गरजे विराट कोहली, आलोचना करने वालों को दिया करार जवाब

Sat, 18 Aug 2018 08:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
Indi vs Eng: Virat Kohli says misfiring batsmen not thinking of failure at Trent Bridge

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि टीम में बार बार बदलाव से उनके खिलाड़ी असुरक्षित महसूस नहीं करते और ऐसा सोचना भी अजीब है। कोहली ने बतौर कप्तान 37 टेस्ट में 37 बदलाव किए और कल से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में भी यह चलन जारी रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन


कोहली ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा सोचता है। यह सब बातें बाहर ही की जाती है और लोगों को मनगढंत कहानियां बनाने का शौक है। हमारे लिए मैच जीतना प्राथमिकता है। हम यह नहीं सोचते कि किसी का करियर दांव पर है या उसके भविष्य का क्या होगा।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हमारा फोकस इस टेस्ट पर है। हम किसी के करियर के बारे में नहीं सोच रहे। यह सोचना भी अजीब है।’ उन्होंने कहा, ‘यह आपकी सोच है। मैं ऐसा नहीं सोचता लिहाजा अपने खिलाड़ियों से यह नहीं कहूंगा कि उनके करियर दाव पर है। यह सोच ही अजीब है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय कप्तान ने कहा, ‘जब आप अच्छा नहीं खेल पा रहे हैं तो कुछ और सोच ही नहीं सकते। आपके जेहन में सिर्फ टीम को जीत दिलाने का ख्याल होता है। इसके अलावा और कुछ नहीं।’ उन्होंने यह भी कहा कि वह कमर की तकलीफ से उबर चुके हैं और पूरी तरह फिट हैं।


उन्होंने कहा, ‘मैं ठीक हूं। मुझे 2011 में पहली बार दर्द हुआ था। कई बार कार्यभार से ऐसा होता है। आप मांसपेशियों को मजबूत बनाने पर मेहनत कर सकते हैं, आराम कर सकते हैं और रिहैबिलिटेशन ताकि फिर से फिट हो सकें।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed