फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs ENG W Not winning World Cup title remains retiring Jhulan Goswami only regret for life

Jhulan Goswami Retirement : करियर के आखिरी मैच से पहले छलका झूलन गोस्वामी का दर्द, इस बात का आजीवन रहेगा मलाल

Fri, 23 Sep 2022 07:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Fri, 23 Sep 2022 07:25 PM IST
सार

टीम इंडिया तीन वनडे मैचों की सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है। वह सीरीज में फिलहाल 2-0 से आगे है। भारतीय टीम की नजर क्लीन स्वीप कर झूलन को यादगार विदाई देने पर है।

विज्ञापन
IND W vs ENG W Not winning World Cup title remains retiring Jhulan Goswami only regret for life
झूलन गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की महान तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी शनिवार (24 सितंबर) को अपने करियर का अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी। टीम इंडिया तीन वनडे मैचों की सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है। वह सीरीज में फिलहाल 2-0 से आगे है। भारतीय टीम की नजर क्लीन स्वीप कर झूलन को यादगार विदाई देने पर है। मैच की पूर्व संध्या पर उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में अपने करियर के बारे में बात की।
विज्ञापन


39 साल की झूलन ने इस दौरान बताया कि उन्हें करियर में किस बात का मलाल है। उन्होंने कहा, ''दो दशक के करियर में वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत पाने का पछतावा है। मैंने दो वर्ल्ड कप फाइनल खेले हैं, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सकी। मुझे बस इसी का मलाल हैं क्योंकि आप चार साल तक वर्ल्ड कप की तैयारी करते हैं। बहुत मेहनत होती है। सभी क्रिकेटर के लिए वर्ल्ड कप जीतना एक सपने के सच होने जैसा पल होता है।''
विज्ञापन


'कभी इतने लंबे समय तक खेलने के बारे में नहीं सोचा था'
झूलन ने आगे कहा, ''जब मैंने शुरुआत की थी तो इतने लंबे समय तक खेलने के बारे में नहीं सोचा था। मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूं कि इस खेल को खेल सकी। ईमानदारी से कहूं तो बेहद साधारण परिवार और चकदा (पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में) जैसे एक छोटे से शहर से होने के कारण मुझे महिला क्रिकेट के बारे में कुछ भी पता नहीं था।''
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी क्रिकेट यात्रा कठिन रही: झूलन
उन्होंने कहा, ''मेरी सबसे अच्छी याद तब है जब मुझे भारत के लिए खेलने का मौका मिला और मैंने पहला ओवर फेंका क्योंकि मैंने कभी इसके बारे में नहीं सोचा था। मेरी क्रिकेट यात्रा कठिन रही है क्योंकि अभ्यास के लिए मुझे लोकल ट्रेन से ढाई घंटे की यात्रा करनी पड़ती थी।’’ झूलन 1997 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मैच को देखने के लिए मैदान में 90,000 दर्शकों मौजूद थीं। यही से उन्होंने क्रिकेट खेलने का फैसला किया था।


झूलन को यादगार विदाई देंगे: हरमनप्रीत
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद अब उनकी टीम अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को शनिवार को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे में शानदार विदाई देने के लिए तैयार है। हरमनप्रीत का मानना है कि सीरीज में क्लीन स्वीप करना उनके लिए शानदार विदाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed