{"_id":"632f384b1311b626dd076e02","slug":"ind-w-vs-eng-w-india-beat-england-in-jhulan-goswami-last-international-match-and-clean-sweep-the-series","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs ENG W: भारतीय टीम ने झूलन को आखिरी मैच में दिया शानदार तोहफा, इंग्लैंड का सीरीज में किया सूपड़ा साफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs ENG W: भारतीय टीम ने झूलन को आखिरी मैच में दिया शानदार तोहफा, इंग्लैंड का सीरीज में किया सूपड़ा साफ
Sat, 24 Sep 2022 10:50 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 24 Sep 2022 10:50 PM IST
सार
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम 45.4 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 43.3 ओवर में 153 रन बनाए। झूलन को उनके आखिरी मैच में दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन
झूलन गोस्वामी ने मैच में दो विकेट लिए।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को 3-0 से हरा दिया। शनिवार (24 सितंबर) को लॉर्ड्स में सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया ने 16 रन से जीत हासिल की। भारत की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम ने अंग्रेजों का सफाया कर उन्हें शानदार तोहफा दिया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम 45.4 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 43.3 ओवर में 153 रन बनाए। झूलन को उनके आखिरी मैच में दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके अलावा हरमनप्रीत कौर उन्हें टॉस के लिए साथ लेकर गईं। हरमनप्रीत सहित सभी खिलाड़ी भावुक दिखीं।

ये भी पढ़ें: Jhulan Retirement: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में झूलन को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, अंग्रेजों ने खड़े होकर बजाई ताली
झूलन ने आखिरी मैच में झटके दो विकेट
आखिरी मैच में झूलन के प्रदर्शन की बात करें तो बल्लेबाजी में वह पहली गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हो गईं। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 10 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए। झूलन ने वनडे करियर में 255 विकेट लिए। टेस्ट में उनके 44 और टी20 में 56 विकेट हैं। इस तरह झूलन ने अपने करियर का अंत कुल 284 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 355 विकेट के साथ किया।

भारत की खराब शुरुआत रही
मैच में इंग्लैंड की कप्तान एमी जोन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत निराशाजनक रही। 8.4 ओवर में 29 रन पर उसके चार विकेट गिर गए। ओपनर शेफाली वर्मा और विकेटकीपर यास्तिका भाटिया खाता खोले बगैर आउट हो गईं। दोनों को केट क्रॉस ने बोल्ड किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर चार रन बनाकर क्रॉस की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गईं। उनके बाद हरलीन देओल को तीन रन के निजी स्कोर पर फ्रेया डेविस ने एलबीडब्ल्यू किया।

स्मृति और दीप्ति ने पारी को संभाला
चार विकेट गिर जाने के बाद अनुभवी ओपनर स्मृति मंधाना ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। स्मृति 79 गेंद पर 50 रन बनाकर 24वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गईं। उन्हें केट क्रॉस ने बोल्ड किया। स्मृति ने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। इसके बाद दीप्ति ने हेमलता के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 21 और पूजा वस्त्राकर के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की। हेमलता 17 गेंद पर दो रन बनाकर सोफी एक्लेस्टोन की गेंद पर चारलोट डीन को कैच थमा बैठीं। उनके बाद पूजा 38 गेंद पर 22 रन बनाकर डीन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गईं।
ये भी पढ़ें: Jhulan Retirement: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में झूलन को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, अंग्रेजों ने खड़े होकर बजाई ताली
चार विकेट गिर जाने के बाद अनुभवी ओपनर स्मृति मंधाना ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। स्मृति 79 गेंद पर 50 रन बनाकर 24वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गईं। उन्हें केट क्रॉस ने बोल्ड किया। स्मृति ने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। इसके बाद दीप्ति ने हेमलता के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 21 और पूजा वस्त्राकर के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की। हेमलता 17 गेंद पर दो रन बनाकर सोफी एक्लेस्टोन की गेंद पर चारलोट डीन को कैच थमा बैठीं। उनके बाद पूजा 38 गेंद पर 22 रन बनाकर डीन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गईं।
ये भी पढ़ें: Jhulan Retirement: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में झूलन को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, अंग्रेजों ने खड़े होकर बजाई ताली
दीप्ति ने आखिरी विकेट के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ के साथ मिलकर 18 रन जोड़े। वह 106 गेंद पर 68 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाए। आखिरी की तीन बल्लेबाज झूलन, रेणुका सिंह और राजेश्वरी खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गईं। इंग्लैंड के लिए केट क्रॉस ने चार विकेट लिए। फ्रेया केम्प और एक्लेस्टोन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। फ्रेया डेविस और चारलोट डीन को एक-एक सफलता मिली।
65 रन पर गिर गए इंग्लैंड के सात विकेट
इंग्लैंड की शुरुआत भी खराब रही। 17 ओवर में उसके सात विकेट गिर गए। तब टीम का स्कोर 65 रन ही था। रेणुका सिंह ने शुरुआती तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने एमा लंब (21 रन) को यास्तिका भाटिया के हाथों कैच कराया। टैमी ब्यूमॉन्ट (आठ) और सोफिया डंकली (सात) को रेणुका ने क्लीन बोल्ड किया। एलिस कैप्सी (पांच) को झूलन ने हरलीन देओल के हाथों कैच कराया। राजेश्वरी गायकवाड़ ने डेनियल याट (आठ) और सोफी एक्लेस्टोन (शून्य) को पवेलियन भेजा। दीप्ति शर्मा ने फ्रेया केम्प (पांच) को हरलीन के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को सातवीं सफलता दिलाई।
रेणुका सिंह ने शानदार गेंदबाजी की।

सात विकेट गिर जाने के बाद कप्तान एमी जोन्स ने चारलोट डीन के साथ आठवें विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी कर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। जोन्स 30वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गईं। उन्हें रेणुका ठाकुर ने हरलीन के हाथों कैच कराया। केट क्रॉस 10 रन बनाकर झूलन की गेंद पर बोल्ड हो गईं।
दीप्ति शर्मा ने चारलोट डीन को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रनआउट कर दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी विकेट में विवाद
इंग्लैंड की चारलोट डीन आखिरी खिलाड़ी फ्रेया डेविस के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचा रही थीं। उन्होंने 10वें विकेट के लिए डेविस के साथ 49 गेंद पर 35 रन की साझेदारी कर ली थी। 44वें ओवर में दीप्ति शर्मा गेंदबाजी कर रही थीं। वह चौथी गेंद करने के लिए आगे बढ़ी ही थीं कि डीन ने क्रीज छोड़ दिया। दीप्ति ने गेंद नहीं किया और डीन को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर ही रनआउट कर दिया। डीन मांकडिंग का शिकार बन गईं। वह टीम को जीत नहीं दिला सकीं और रोते हुए मैदान से बाहर गईं। आईसीसी ने इसे नियमों में शामिल कर लिया है। कोई भी बल्लेबाज गेंद फेंकने से पहले नॉन-स्ट्राइकर एंड से आगे बढ़ता है तो गेंदबाज उसे रनआउट कर सकता है।