फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs AUS W T20 Live Score: India vs Australia Women's Cricket Scorecard Results Updates in Hindi

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 में भारत को छह विकेट से हराया, 1-1 की बराबरी पर सीरीज

Sun, 07 Jan 2024 10:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 07 Jan 2024 10:14 PM IST
सार

Women’s Live Cricket Score, IND W vs AUS W 2nd T20 2023 : भारत ने इससे पहले 2016 में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर तीन मैच की सीरीज में 2-1 से हराया था।

विज्ञापन
IND W vs AUS W T20 Live Score: India vs Australia Women's Cricket Scorecard Results Updates in Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 मैच। - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 130 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में चार विकेट पर 133 रन बनाकर मैच को जीत लिया। उसकी जीत के साथ ही सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला नौ जनवरी को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन


टीम इंडिया के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गर्थ, एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहैम ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, एलिस पैरी ने नाबाद 34 और कप्तान एलिसा हिली ने 26 रन बनाए। बेथ मूनी ने 20 और ताहलिया मैक्ग्रा ने 19 रन का योगदान दिया। फीबी लिचफील्ड 18 रन बनाकर नाबाद रहीं। एश्ले गार्डनर ने सात रन बनाए। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए। श्रेयंका पाटिल और पूजा वस्त्राकर को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन


शेफाली-जेमिमा का नहीं चला बल्ला
इससे पहले बल्लेबाजी में भारत की शुरुआत खराब रही। शेफाली वर्मा के रूप में टीम को पहला झटका दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर लगा। उन्हें किम गर्थ ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। शेफाली एक रन ही बना सकीं। उनके बाद क्रीज पर उतरीं जेमिमा रोड्रिग्ज ने नौ गेंद पर 13 रन बनाए। वह किम गर्थ की गेंद पर एलिसा हिली को कैच थमा बैठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंधाना और हरमनप्रीत भी फेल
स्मृति मंधाना के रूप में टीम को तीसरा झटका लगा। वह 26 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना को एनाबेल सदरलैंड ने एलिस पैरी के हाथों कैच कराया। उनके बाद हरमनप्रीत कौर भी पवेलियन लौट गईं। उन्होंने 12 गेंद पर छह रन बनाए। एश्ले गार्डनर की गेंद पर एलिस पैरी ने उनका कैच लिया। ऋचा घोष (23) को जॉर्जिया वेयरहैम ने एलबीडब्ल्यू कर दिया।

दीप्ति ने भारत को 130 रन तक पहुंचाया
पूजा वस्त्राकर नौ रन बनाकर वेयरहैम की गेंद पर आउट हुईं। अमनजोत कौर (चार रन) को एनाबेल सदरलैंड ने ताहलिया मैक्ग्रा के हाथों कैच कराया। दीप्ति शर्मा पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुईं। उन्होंने 27 गेंद पर 30 रन बनाकर टीम इंडिया को 130 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पांच चौके लगाए। श्रेयंका पाटिल सात रन बनाकर नाबाद रहीं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह, तितास साधू, पूजा वस्त्राकर।


ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली(कप्तान/विकेटकीपर), बेथ मूनी, ताहलिया मैक्ग्रा, एलिस पैरी, एश्ले गार्डनर, फीबी लिचफील्ड, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, मेगन शुट्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed