{"_id":"668c0075b96cd0625f0ac08a","slug":"ind-vs-zim-yuvraj-singh-congratulated-abhishek-sharma-for-scoring-century-posted-a-special-video-2024-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM: युवराज सिंह ने दी अभिषेक शर्मा को बधाई, पोस्ट किया खास वीडियो, जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा था शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ZIM: युवराज सिंह ने दी अभिषेक शर्मा को बधाई, पोस्ट किया खास वीडियो, जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा था शतक
Mon, 08 Jul 2024 08:36 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 08 Jul 2024 08:36 PM IST
सार
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच से टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दूसरे टी20 में दमदार बल्लेबाजी की। अभिषेक ने 47 गेंदों पर सात चौकों और आठ छक्के की मदद से 100 रन बनाए। यह भारत के लिए अभिषेक का पहला शतक है।
विज्ञापन
युवराज सिंह-अभिषेक शर्मा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में रविवार को अभिषेक शर्मा ने शानदार शतक जड़ा। उनके इस दमदार प्रदर्शन पर मेंटर युवराज सिंह ने बधाई दी। पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने युवा बल्लेबाज का एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह नेट्स पर अभ्यास करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
- फोटो : BCCI
अभिषेक शर्मा ने खेली शतकीय पारी
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच से टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दूसरे टी20 में दमदार बल्लेबाजी की। अभिषेक ने 47 गेंदों पर सात चौकों और आठ छक्के की मदद से 100 रन बनाए। यह भारत के लिए अभिषेक का पहला शतक है। अभिषेक शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में शून्य पर आउट हुए थे। इसके साथ ही अभिषेक जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं, जबकि वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम पारियों में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

युवराज ने दी बधाई
मैच के बाद अभिषेक ने अपने मेंटर युवराज सिंह को युवराज सिंह को वीडियो कॉल किया। युवराज ने अभिषेक की इस पारी की सराहना की। पूर्व ऑलराउंडर ने उन्हें बधाई देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "रोम एक दिन में नहीं बना था! बधाई हो अभिषेक। अपने पहले इंटरनेशनल 100 की यात्रा पर! अभी और भी बहुत कुछ आना बाकी है।"

अभिषेक शर्मा का बयान
मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा, "मुझे लगा कि अगर आज आपका दिन है तो फिर आपको खुद को अभिव्यक्त करना चाहिए। जीवन दान मिलने के बाद मैंने सोचा कि आज मेरा दिन है और मुझे जिम्मेदारी उठानी चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा कि, "ऋतु (ऋतुराज गायकवाड) ने मुझे सहज बनाए रखने में मदद की। मुझे बड़े शॉट खेलने की अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा था। मेरा मानना है कि टी20 पूरी तरह से लय से जुड़ा है और मुझे लगा कि आज मेरा दिन है। मुझ पर भरोसा बनाए रखने के लिए कोच और कप्तान का आभार।"