{"_id":"668e9bdf7c270eabec08d792","slug":"ind-vs-zim-3rd-t20-2024-innings-analysis-india-vs-zimbabwe-key-highlights-and-turning-points-news-in-hindi-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM: मायर्स की मेहनत पर फिरा पानी, सुंदर को तीन और आवेश को दो विकेट मिले, भारत का ऑलराउंड प्रदर्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ZIM: मायर्स की मेहनत पर फिरा पानी, सुंदर को तीन और आवेश को दो विकेट मिले, भारत का ऑलराउंड प्रदर्शन
Wed, 10 Jul 2024 08:04 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 10 Jul 2024 08:04 PM IST
सार
इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बना सकी। टीम इंडिया ने 23 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
भारत बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने 23 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। सिकंदर रजा की टीम एक बार फिर गेंद और बल्ले से फ्लॉप साबित हुई।
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर पवेलियन लौटे। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बना सकी।
सातव ओवर में खोए पांच विकेट
जिम्बाब्वे की शुरुआत इस मैच में झटके के साथ हुई। उन्हें पहला झटका आवेश खान ने मधवेरे के रूप में दिया। वह सिर्फ एक रन बना सके। इसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। सात ओवर के अंदर जिम्बाब्वे के पांच विकेट गिर गए। इस मैच में मारुमनी 13, बेनेट चार, रजा 15, कैंपबेल एक रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
मायर्स-मदांडे ने संभाला मोर्चा
इसके बाद मोर्चा मायर्स और मदांडे ने संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई, जिसे सुंदर ने तोड़ा। उन्होंने मदांडे को आउट किया। वह 26 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मायर्स 49 गेंदों पर 65 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 45 गेंदों में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया। इसके अलावा मसाकाद्जा 18 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए सुंदर ने तीन और आवेश ने दो विकेट चटकाए। वहीं, खलील के नाम एक विकेट रहा।
जायसवाल ने दिलाई अच्छी शुरुआत
जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार हुई। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई जिसे सिकंदर रजा ने नौवें ओवर में तोड़ा। उन्होंने जायसवाल को बेनेट के हाथों कैच कराया। वह 27 गेंदों में 36 रन बनाने में कामयाब हुए। इस दौरान युवा बल्लेबाज ने 133.33 के स्ट्राइक रेट से चार चौके और दो छक्के लगाए।
पिछले प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाए अभिषेक
इसके बाद अभिषेक शर्मा आए। हालांकि, वह अपने पिछले प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए। वह सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पिछले मैच में उन्होंने शतक लगाया था।
गिल ने लगाया अर्धशतक
इसके बाद मोर्चा ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाला। उन्होंने शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी निभाई। भारत को तीसरा झटका मुजरबानी ने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दिया। उन्होंने कप्तान को आउट किया। गिल इस मैच में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने 49 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से सात चौके और तीन छक्के निकले।
अर्धशतक से चूके गायकवाड़
वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ ने 49 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि, वह अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। उन्होंने 28 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के लगाए। भारत के लिए संजू सैमसन 12 और रिंकू सिंह एक रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे की तरफ से मुजरबानी और सिकंदर रजा ने दो-दो विकेट हासिल किए।