फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI: Virat Kohli, Rohit Sharma eye on records on West Indies tour, R Ashwin to achieve big; Team India

IND vs WI: विंडीज दौरे पर विराट-रोहित के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका, अश्विन भी हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि

Thu, 22 Jun 2023 01:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 Jun 2023 01:49 PM IST
सार

कोहली वनडे में 13 हजार रन का मुकाम छूने के बेहद करीब हैं। उन्होंने अब तक 265 पारियों में 57.32 की औसत से 12898 रन बनाए हैं। इसमें 46 शतक और 65 अर्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन
IND vs WI: Virat Kohli, Rohit Sharma eye on records on West Indies tour, R Ashwin to achieve big; Team India
विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास वेस्टइंडीज दौरे पर रिकॉर्ड बनाने का मौका है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम को अगले महीने वेस्टइंडीज का दौरा करना है। इस दौरान दोनों टीमें दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 खेलेंगी।  विंडीज दौरे से ही भारत के अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल की भी शुरुआत हो जाएगी। साथ ही टीम इंडिया के पास वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने का मौका होगा। इस दौरे को टीम इंडिया में बदलाव के लिए भी अहम माना जा रहा है। हालांकि, वनडे में वर्ल्ड कप तक किसी बड़े बदलाव की बेहद कम संभावनाएं हैं। ऐसे में रोहित बतौर कप्तान इस सीरीज में खेलते नजर आएंगे। वहीं, विराट भी सीरीज के जरिये फॉर्म में लौटने की कोशिश करेंगे। इस सीरीज में रोहित और विराट के पास खास मुकाम हासिल करने का मौका होगा।
विज्ञापन

विराट हासिल कर सकते हैं खास मुकाम

IND vs WI: Virat Kohli, Rohit Sharma eye on records on West Indies tour, R Ashwin to achieve big; Team India
विराट कोहली - फोटो : ICC
दरअसल, कोहली वनडे में 13 हजार रन का मुकाम छूने के बेहद करीब हैं। उन्होंने अब तक 265 पारियों में 57.32 की औसत से 12898 रन बनाए हैं। इसमें 46 शतक और 65 अर्धशतक शामिल हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 102 रन बनाते ही वह 13 हजार के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे। वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं। सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में 18426 रन के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं, कुमार संगकारा 14234 रन के साथ दूसरे, रिकी पोंटिंग 13704 रन के साथ तीसरे और सनथ जयसूर्या 13430 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। विराट जयसूर्या के स्कोर से 532 रन दूर हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा रन
बल्लेबाज पारी रन औसत 100/50
सचिन तेंदुलकर 452 18426 44.83 49/96
कुमार संगकारा 380 14234 41.98 25/93
रिकी पोंटिंग 365 13704 42.03 30/82
सनथ जयसूर्या 433 13430 32.26 28/68
विराट कोहली 265 12898 57.32 46/65
विज्ञापन
विज्ञापन

हिटमैन के पास इस क्लब में शामिल होने का मौका

IND vs WI: Virat Kohli, Rohit Sharma eye on records on West Indies tour, R Ashwin to achieve big; Team India
रोहित शर्मा - फोटो : ICC
वहीं, कप्तान रोहित के पास भी वनडे में 10 हजार रन के क्लब में शामिल होने का मौका है। हिटमैन फिलहाल वनडे में 236 पारियों में 9825 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 48.63 का रहा। वहीं, उन्होंने 30 शतक और 48 अर्धशतक लगाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 175 रन बनाते ही रोहित 10 हजार रन पूरे कर लेंगे। वह ऐसा करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज होंगे। उनसे पहले सचिन, विराट, सौरव गांगुली (11363 रन), राहुल द्रविड़ (10889 रन) और एमएस धोनी (10773 रन) ने ऐसा किया है।

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
बल्लेबाज पारी रन औसत 100/50
सचिन तेंदुलकर 452 18426 44.83 49/96
विराट कोहली 265 12898 57.32 46/65
सौरव गांगुली 300 11363 41.02 22/72
राहुल द्रविड़ 318 10889 39.16 12/83
एमएस धोनी 297 10773 50.57 10/73
रोहित शर्मा 236 9825 48.63 30/48
विज्ञापन

...तो गेल को पीछे छोड़ देंगे रोहित

IND vs WI: Virat Kohli, Rohit Sharma eye on records on West Indies tour, R Ashwin to achieve big; Team India
क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा भी विंडीज दौरे पर रोहित के पास बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका होगा। इस दौरे पर 27 छक्के लगाते ही रोहित क्रिस गेल को सबसे ज्यादा अंतरारष्ट्रीय छक्के के मामले में पीछे छोड़ देंगे। रोहित के नाम अब तक 527 अंतरराष्ट्रीय छक्के हैं और वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर गेल 553 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने 476 छक्के लगाए और वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। हिटमैन के पास गेल को पीछे छोड़ने का मौका होगा।

अश्विन के पास कुंबले-भज्जी के क्लब में शामिल होने का मौका

IND vs WI: Virat Kohli, Rohit Sharma eye on records on West Indies tour, R Ashwin to achieve big; Team India
रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
अब तक इस दौरे के लिए टीम का एलान नहीं हुआ है। हालांकि, रविचंद्रन अश्विन का टेस्ट में खेलना लगभग तय है। वहीं, यह देखने वाली बात होगी कि इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अश्विन टीम इंडिया के प्लान में शामिल हैं या नहीं। अश्विन के पास भी 700 अंतरराष्ट्रीय विकेट के क्लब में शामिल होने का मौका होगा। सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने  वाले भारतीय गेंदबाजों के मामले में वह तीसरे स्थान पर हैं। कुंबले 501 पारियों में 956 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं, हरभजन सिंह 444 पारियों में 711 विकेट के साथ दूसरे और अश्विन 350 पारियों में 697 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन विकेट लेते ही अश्विन 700 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे कर लेंगे। 

सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय
गेंदबाज पारी विकेट औसत 5 विकेट
अनिल कुंबले 501 956 30.09 37
हरभजन सिंह 444 711 32.54 28
रविचंद्रन अश्विन 350 697 25.93 32
कपिल देव 448 687 28.83 24
जहीर खान 379 610 31.14 12
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed