फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI The More Googlies You Bowl, Your Leg-Spin Will Be More Effective Yuzvendra Chahal Reveals Rohit Sharma Advice in 1st odi

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ चार विकेट लेने के बाद चहल ने किया खुलासा, रोहित की इस सलाह को बताया अहम

Mon, 07 Feb 2022 11:27 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 07 Feb 2022 11:27 PM IST
सार

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे चहल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने पुराने रंग में दिखे।

विज्ञापन
IND vs WI The More Googlies You Bowl, Your Leg-Spin Will Be More Effective Yuzvendra Chahal Reveals Rohit Sharma Advice in 1st odi
रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे चहल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने पुराने रंग में दिखे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहली ही ओवर में निकोलस पूरन और कीरोन पोलार्ड का शिकार किया। इसके बाद भी उन्होंने मेहमान टीम के खिलाड़ियों को अपनी फिरकी पर नचाया। 

विज्ञापन


चहल ने मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा को एक इंटरव्यू दिया और इस दौरान अपनी रणनीति का खुलासा किया। चहल का मानना है कि रोहित शर्मा की सलाह को अमल करने के कारण ही उन्हें इस मैच में फायदा हुआ। रोहित के कहने पर चहल ने विंडीज के विस्फोटक बल्लेबाजों के लिए ज्यादा से ज्यादा गुगली डाली। 
विज्ञापन


बीसीसीआई डॉट टीवी पर रोहित शर्मा और युजवेद्र चहल का एक वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में चहल ने कहा, ‘‘हमने मैच से पहले बात की थी। मैच से पहले आपने जो बात कही, उसकी कमी मुझे दक्षिण अफ्रीका में महसूस हुई थी। मैंने वहां ज्यादा गुगली नहीं फेंकी, इसलिए यह मेरे दिमाग में था। वेस्टइंडीज के बड़े शॉट खेलने वाले खिलाड़ियों ने जब खुल कर खेलना शुरू किया तो आप ने मुझे कहा था कि मैं जितना अधिक गुगली करूंगा मेरा लेग स्पिन उतना प्रभावी होगा। मैंने नेट सत्र में आपके खिलाफ ऐसी ही गेंदबाजी की थी और लगा कि इससे फायदा होगा।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


चहल ने कहा कि जब वह राष्ट्रीय टीम में नहीं थे, तो उन्होंने अपने गेंदबाजी कोण बदलने पर काम किया। 31 वर्षीय चहल ने कहा, ‘‘मैंने अपने नजरिये में बदलाव किया, यहां की विकेट धीमी है। जब मैं टीम में नहीं था तो मैंने सोचा कि क्या सुधार किया जा सकता है। मैंने अन्य गेंदबाजों को देखा, जो इन विकेटों पर गेंदबाजी करने के लिए ‘साइड-आर्म’ अपनाते है। मैंने देखा कि जब मैं नेट पर गेंदबाजी करता हूं, तो गेंद तेजी से निकलती और कलाई की जरूरत होती है।’’


हरियाणा के इस गेंदबाज ने रविवार को निकोलस पूरन को आउट कर एकदिवसीय में 100 विकेट पूरे किए। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हासिल करना अच्छा अहसास है (100 वनडे विकेट लेना)। मेरे पांच साल के करियर में उतार-चढ़ाव आए लेकिन यह अच्छा अहसास है कि आप किसी भी प्रारूप में 100 विकेट लेते हैं, जो बड़ी बात है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह इतनी जल्दी हो जाएगा।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed