फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI Many records on Virat target in West Indies Kohli Can surpass Rahul Dravid ab de Villiers Gavaskar

IND vs WI: वेस्टइंडीज में कोहली के निशाने पर कई रिकॉर्ड; द्रविड़, डिविलियर्स और गावस्कर से निकल सकते हैं आगे

Mon, 10 Jul 2023 11:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 10 Jul 2023 11:31 PM IST
सार

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का चयन वेस्टइंडीज में टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए हुआ है। टी20 में उन्हें वर्कलोड मैनजमेंट के कारण बाहर रखा गया है।

विज्ञापन
IND vs WI Many records on Virat target in West Indies Kohli Can surpass Rahul Dravid ab de Villiers Gavaskar
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (12 जुलाई) से शुरू होगा। टीम इंडिया इस दौरे पर दो टेस्ट के अलावा तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी। टी20 सीरीज के आखिरी दो मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का चयन टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए हुआ है। टी20 में उन्हें वर्कलोड मैनजमेंट के कारण बाहर रखा गया है। कोहली के निशाने पर इस बार वेस्टइंडीज में कई रिकॉर्ड होंगे।
विज्ञापन


कोहली का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज में शानदार रहा है। उन्होंने वहां नौ टेस्ट मैचों में 35.61 की औसत से 463 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 200 रन रहा है। वहीं, वनडे में विराट ने 18 मैचों में 58.92 की औसत से 825 रन बनाए हैं। टी20 में उन्होंने तीन मैच खेले हैं और 37.33 की औसत से 112 रन बनाए हैं। विराट इस बार कई उपलब्धि अपने नाम करने उतरेंगे। उनसे टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन

IND vs WI Many records on Virat target in West Indies Kohli Can surpass Rahul Dravid ab de Villiers Gavaskar
जैक्स कैलिस - फोटो : सोशल मीडिया
कैलिस का तोड़ देंगे रिकॉर्ड?
कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 70 अंतरराष्ट्रीय मैच (टेस्ट, वनडे और टी20) वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले हैं। इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान ने 57.98 की औसत से 3653 रन बनाए हैं। उन्होंने 11 शतक और 12 अर्धशतक जड़े हैं। कोहली अगर आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज में कुल 468 रन बना लेते हैं तो विंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस के नाम है। कैलिस ने 66 मैचों में 4120 रन बनाए हैं। उनके नाम 12 शतक और 25 अर्धशतक हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (तीनों फॉर्मेट)
खिलाड़ी देश मैच रन
जैक्स कैलिस दक्षिण अफ्रीका 66 4120
विराट कोहली भारत 70 3653
एलन बॉर्डर ऑस्ट्रेलिया 92 3598
मार्क वॉ ऑस्ट्रेलिया 75 3566
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 71 3452

IND vs WI Many records on Virat target in West Indies Kohli Can surpass Rahul Dravid ab de Villiers Gavaskar
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका
कोहली के पास वेस्टइंडीज में सिर्फ जैक्स कैलिस का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका नहीं होगा, बल्कि वह अपने टीम के कोच राहुल द्रविड़ को वेस्टइंडीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ सकते हैं। कोहली ने वेस्टइंडीज की जमीन पर अब तक तीनों फॉर्मेट में 1365 रन बनाए हैं। वहीं, द्रविड़ ने 1838 रन बनाए थे। विराट को इसके लिए टेस्ट और वनडे सीरीज में कुल 474 रन बनाने होंगे। ऐसा करने पर वह पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर को भी पीछे छोड़ देंगे।

वेस्टइंडीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (तीनों फॉर्मेट)
बल्लेबाज देश मैच रन
राहुल द्रविड़ भारत 29 1838
जैक्स कैलिस दक्षिण अफ्रीका 30 1779
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 30 1599
सुनील गावस्कर भारत 16 1522
स्टीव वॉ ऑस्ट्रेलिया 30 1599
जो रूट इंग्लैंड 23 1389
एलेक स्टीवर्ट इंग्लैंड 30 1380
विराट कोहली भारत 27 1365
विज्ञापन

IND vs WI Many records on Virat target in West Indies Kohli Can surpass Rahul Dravid ab de Villiers Gavaskar
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
डिविलियर्स और गावस्कर के रिकॉर्ड पर भी नजर
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है। गावस्कर ने 13 शतक लगाए हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर जैक्स कैलिस हैं। उन्होंने 12 शतक जड़े हैं। विराट कोहली के दोस्त और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने 11 शतकीय पारी खेली है। कोहली के भी 11 शतक हैं। वह अगर टेस्ट और वनडे सीरीज में कुल तीन शतक लगा देते हैं एक साथ डिविलियर्स, कैलिस और गावस्कर को पीछे छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed