फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI India-West Indies series schedule Change ODIs to be held in Ahmedabad and T20 series in Kolkata

IND vs WI Series: कोरोना के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बड़ा बदलाव, अब दो मैदानों पर होंगे छह मैच

Sat, 22 Jan 2022 11:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 22 Jan 2022 11:06 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोरोना महामारी के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया है। बोर्ड ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी है कि वनडे सीरीज के सभी मैच अहमदाबाद और टी20 सीरीज के सभी मैच कोलकाता में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
IND vs WI India-West Indies series schedule Change ODIs to be held in Ahmedabad and T20 series in Kolkata
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोरोना महामारी के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया है। बोर्ड ने शनिवार (22 जनवरी) को इस बात की जानकारी दी। नए कार्यक्रम के मुताबिक, वनडे सीरीज के सभी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम और टी20 सीरीज के सभी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाएंगे। वनडे और टी20 सीरीज में तीन-तीन मैच होंगे।
विज्ञापन


जगह के अलावा बीसीसआई ने तीसरे वनडे की तारीख में भी बदलाव किया है। 12 फरवरी को होने वाला मैच अब 11 फरवरी को खेला जाएगा। दरअसल, 12 फरवरी को आईपीएल की नीलामी शुरू होगी और बोर्ड नहीं चाहता है कि नीलामी के साथ मैच का टकराव हो।
विज्ञापन


बोर्ड द्वारा पहले जारी कार्यक्रम के मुताबिक वनडे और टी20 सीरीज के कुल छह मैच छह अलग-अलग मैदानों पर आयोजित होने वाले थे। बीसीसीआई ने मजबूत बायो-बबल को बनाने के लिए इसमें बदलाव किया है। इससे खिलाड़ियों के साथ-साथ मैच अधिकारियों, प्रसारकों और अन्य हितधारकों की सुरक्षा पुख्ता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरीज का पूरा कार्यक्रम
तारीख दिन मैच जगह
छह फरवरी रविवार पहला वनडे अहमदाबाद
नौ फरवरी बुधवार दूसरा वनडे अहमदाबाद
11 फरवरी शुक्रवार तीसरा वनडे अहमदाबाद
16 फरवरी बुधवार पहला टी20 कोलकाता
18 फरवरी शुक्रवार दूसरा टी20 कोलकाता
20 फरवरी रविवार तीसरा टी20 कोलकाता

रोहित शर्मा की होगी वापसी?
भारतीय टीम के नए वनडे और टी20 कप्तान रोहित शर्मा अनफिट होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह वनडे सीरीज में केएल राहुल  कप्तानी कर रहे हैं। टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे है। रोहित वापसी करने के साथ-साथ भारतीय टीम को जीत की पटरी पर लाना चाहेंगे। इस विस्फोटक ओपनर वापसी करीब-करीब तय है। अगर पूर्व कप्तान विराट कोहली किसी कारण सीरीज से नहीं हटते हैं तो पहली बार रोहित की कप्तानी में खेलेंगे।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे का रिकॉर्ड
टीम इंडिया अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 वनडे सीरीज खेली है। इनमें 13 में उसी जीत मिली है और आठ सीरीज में हार। भारतीय टीम साल 2002 के बाद से अपने घरेलू मैदान पर विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं हारी है। वहीं, ओवरऑल रिकॉर्ड देखें तो 2006 में पिछली बार वेस्टइंडीज के दौरे पर सीरीज हारी थी। 2006 के बाद से टीम इंडिया विंडीज को लगातार 10 सीरीज हराने में सफल रही है। रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में इस क्रम को आगे बढ़ाना चाहेंगे।


टी20 में भारत और वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक छह टी20 सीरीज खेली जा चुकी है। भारतीय टीम चार और वेस्टइंडीज की टीम दो सीरीज जीतने में सफल रही है। अपने घरेलू मैदान पर टीम इंडिया दो बार विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेली है और दोनों बार उसे सफलता हासिल हुई है। वहीं, वेस्टइंडीज में हुई चार सीरीज में टीम इंडिया को दो में जीत और दो सीरीज में हार मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed